Home Decor: अब बालकनी बनेगी आपकी फेवरेट जगह, अपनाएं ये सिंपल सजावट ट्रिक्स

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

Home Decor: अक्सर लोग बालकनी के हिस्से को सजाने का भी काम करते हैं लेकिन पुरानी वही हर बार वाली सजावट को देख कर लोग कई बार बोर हो जाते हैं. ऐसे में उसे सजाने के लिए अगर आपको बेहतर उपाय चाहिए तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इसमें आपको बताएंगे की कैसे आप अपने घर के बाहरी हिस्से को सजा सकते हैं.

विज्ञापन

Home Decor: घर छोटा हो या बड़ा लोग उसमें बालकनी जरूर रखते हैं. बाहर का नजारा देखने के लिए हम सभी अक्सर बालकनी में जाकर बैठना पसंद करते हैं. दिन भर के थकान के बाद जब घर में लोग आते हैं तो वो बालकनी में बैठकर चाय या कॉफी पीना और इसके साथ शाम के नजारे का लुत्फ लेते हैं. अक्सर लोग बालकनी के हिस्से को सजाने का भी काम करते हैं लेकिन पुरानी वही हर बार वाली सजावट को देख कर लोग कई बार बोर हो जाते हैं. ऐसे में उसे सजाने के लिए अगर आपको बेहतर उपाय चाहिए तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इसमें आपको बताएंगे की कैसे आप अपने घर के बाहरी हिस्से को सजा सकते हैं. 

विज्ञापन

रंग-बिरंगे कर्टन 

घर का बाहरी हिस्सा अगर सजा संवरा हुआ हो तो देखने में काफी आकर्षित और खूबसूरत लगता है. इसके लिए आप खूबसूरत रंग-बिरंगे कर्टन का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे जो भी रंग जो मन को शांति दे और शाम के नजारे को और भी मनमोहक कर दें. कलरफुल चीजों को देखने से मन को शांति और दिन भर की थकान भी दूर होती है. 

परदे
Image: freepik

वॉल स्टिकर का करें इस्तेमाल 

अगर आपकी बालकनी लंबी है और इसे कैसे सजायें इसके लिए कुछ समझ में नहीं आरहा है तो इसके लिए आप वॉल स्टिकर के इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप खूबसूरत पेड़- पौधे या फिर खूबसूरत सिंहरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप ड्रॉइंग के शौकीन हैं तो खुद भी कुछ डिजाइन कर सकते हैं. 

फूल
Image: freepik

हैंगिंग पौधे का करें इस्तेमाल

बालकनी को सजाने के लिए सबसे बेहतर उपाय है हैंगिंग पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए दीवारों में कील ठोंक कर इसमें सारे पौधे लगा सकते हैं. इसके लिए सजावट के लिए जो पौधे इस्तेमाल होते हैं वो सबसे बेहतर होता हैं. 

पौधे
Image: freepik
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola