ePaper

Hindu Goddess Names For Baby Girl: देवी के नाम पर रखें अपनी लाडली का नाम, ये हैं 2025 के सबसे यूनिक और ट्रेंडी नाम

Updated at : 21 Aug 2025 6:14 PM (IST)
विज्ञापन
Hindu Goddess Names For Baby Girl

Hindu Goddess Names For Baby Girl

Hindu Goddess Names For Baby Girl: अपनी नन्ही परी के लिए चुनें देवी से जुड़े खूबसूरत और यूनिक नाम. 2025 के लिए सबसे ट्रेंडी और प्यारे नामों की लिस्ट देखें.

विज्ञापन

Hindu Goddess Names For Baby Girl: बेटियों को घर की लक्ष्मी और देवी का रूप माना जाता है. ऐसे में माता-पिता अक्सर अपनी नन्ही परी के लिए कोई ऐसा नाम चुनना चाहते हैं जो देवी-देवताओं से प्रेरित हो लेकिन साथ ही माॅर्डन और सबसे अलग भी हो. अगर आप भी अपनी लाडली के लिए एक ऐसे ही नाम की तलाश रहे हैं जो सुनने में प्यारा हो और जिसका गहरा अर्थ भी हो तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं. यहां हमने आपके लिए 2025 के सबसे यूनिक और ट्रेंडी नामों की लिस्ट तैयार की है जो न सिर्फ आपकी बेटी को एक खूबसूरत पहचान देंगे बल्कि उसके जीवन में देवी का आशीर्वाद भी लेकर आएंगे.

देवी-प्रेरित बेबी गर्ल्स के नामों की लिस्ट

  • आद्या: पहली शक्ति, शुरुआत
  • शिवांगी: शिव का आधा भाग
  • ईशानी: शक्ति की देवी
  • सान्वी: देवी लक्ष्मी का एक रूप
  • तविशी: साहस और शक्ति
  • अनिका: देवी दुर्गा का एक और नाम
  • नंदिनी: बेटी या देवी दुर्गा का एक नाम
  • भव्या: शानदार, देवी पार्वती
  • श्रीया: समृद्धि, सौभाग्य
  • ईशिका: लक्ष्मी देवी
  • अनघा: शुद्ध, निष्पाप
  • कृतिका: एक नक्षत्र
  • मेधा: बुद्धि, ज्ञान
  • भारती: वाणी और ज्ञान की देवी
  • वीणा: देवी सरस्वती का वाद्य यंत्र
  • शारदा: ज्ञान की देवी
  • हंसिनी: हंस की तरह
  • उमा: देवी पार्वती का नाम
  • गौरी: गोरे रंग वाली, देवी पार्वती
  • अद्रिजा: पर्वत की पुत्री
  • गिरिजा: पर्वत से जन्मी
  • रुही: आत्मा
  • आर्या: महान, सम्मानित
  • प्रणवी: पवित्र ध्वनि “ॐ”
  • सिया: देवी सीता का नाम
  • जानकी: सीता माता का एक और नाम
  • राधा: प्रेम की देवी
  • अदिति: देवों की माता
  • वाणी: वाणी, देवी सरस्वती
  • ईरा: पृथ्वी की देवी
  • क्षिति: पृथ्वी
  • वैष्णवी: भगवान विष्णु से संबंधित
  • वैदेही: सीता माता का एक नाम
  • पद्मा: कमल, देवी लक्ष्मी का प्रतीक
  • हरिप्रिया: भगवान विष्णु की प्रिय
  • कनिका: सोने का कण
  • ज्ञानदा: ज्ञान देने वाली
  • वागीशा: वाणी की देवी
  • रुद्राणी: रुद्र की पत्नी, देवी पार्वती
  • आदिशक्ति: सर्वोच्च शक्ति

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

Also Read : Trendy Baby Names For 2025: ट्रेंड के साथ चलें,बच्चों के लिए चुनें स्टाइलिश और यूनिक नाम

Also Read : Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola