Healthy Cucumber Cheela Recipe: गर्मियों में खाएं हल्का, टेस्टी और टमी-फ्रेंडली खीरे का चीला

Healthy Cucumber Cheela Recipe: आपका वजन भी होगा कम बस आप आज से ही खाना शुरु करें खीरे का चीला.
Healthy Cucumber Cheela Recipe: गर्मियों के मौसम में कुछ हल्का, ताजा और पेट को सुकून देने वाला खाना खाने का मन करता है.अगर आप भी रोज-रोज के भारी नाश्ते से बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो खीरे का चीला आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. यह न केवल बनाने में आसान है बल्कि पोषण से भरपूर और पेट के लिए भी बहुत हल्का होता है. तो चलिये आज बनाते हैं टमी-फ्रेंडली खीरे का चीला.
सामग्री
- खीरा – 1 बड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- बेसन – 1 कप
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
- हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
- अदरक – 1/2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- जीरा – 1/2 चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- हल्दी – 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच (वैकल्पिक)
- पानी – आवश्यकता अनुसार
- तेल – सेकने के लिए
विधि
- खीरे को कद्दूकस करें और थोड़ा नमक लगाकर 5 मिनट रख दें फिर उसका पानी हल्के हाथों से निचोड़ लें.
- अब एक बाउल में बेसन, कद्दूकस किया खीरा, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, जीरा, नमक, हल्दी और लाल मिर्च मिलाएं.
- थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल बनाएं. घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न ज्यादा पतला डोसे के बैटर जैसा.
- तवा गरम करें, हल्का तेल लगाएं. अब एक करछी बैटर लेकर तवे पर फैलाएं.
- मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. चाहें तो थोड़ा-सा तेल किनारों पर लगा सकते हैं
- पुदीना चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें.
Also Read : Litchi Recipes For Summer: लीची से बनाएं कुछ नया, ट्राय करें खीर और हलवा की यूनिक रेसिपी
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




