ePaper

Cinnamon Milk Benefits: दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को मिलेंगे कई फायदे, जानिए इसे पीने का सही समय

Updated at : 29 Sep 2025 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Cinnamon Milk Benefits

Cinnamon Milk Benefits, (AI Image)

Cinnamon Milk Benefits: दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसे दूध में मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं. जानिए रोजाना दालचीनी वाला दूध पीने के अनगिनत फायदे.

विज्ञापन

Cinnamon Milk Benefits: दालचीनी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल अक्सर खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है. जब भी घर पर कोई खास डिश बनती है तो गरम मसालों का खास इस्तेमाल होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं दालचीनी को दूध में मिलाकर पिया जाए तो शरीर को कई फयादे मिलते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे डाइजेशन के साथ साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है. आइये जानते हैं दालचीनी वाला दूध पीने के फायदे और इसे पीने का सही तरीका.

बेहतर डाइजेशन

दालचीनी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं जो हमारी पाचन को मजबूत बनाने का काम करता है. साथ ही यह डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करने में मदद करता है जो गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से राहत दिला सकती है.

यह भी पढ़ें: Fruits For Healthy Heart: दिल को लंबे समय तक रखना है मजबूत, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये फल

नींद लाने में मददगार

दालचीनी में मैग्निशियम पाया जाता है जो तनाव को कम करने में मदद करता है. साथ ही दूध में मौजूद एमिनो एसिड शरीर में सेरोटोनिन का प्रोडक्शन बढ़ाकर निंद लाने में मदद करता है. इसे रोजाना सोने से पहले पीने से आप गहरी और सुकून भरी निंद ले सकते हैं.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

दालचीनी के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है जिससे आपका ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है. दूध के साथ दालचीनी लेने से हार्ट डिजीज का खतरा भी कम हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Fruits For Glowing Skin: चमकदार और बेदाग त्वचा के लिए रोजाना खाएं ये फल, चेहरे पर आएगा नेचुरल निखार

वजन कम करने में मददगार

दालचीनी मेटाबॉलिज्म को तेज करने का काम करता है जो कैलोरी बर्न करने में मददगार होता है. अगर आप वेटलॉस की जर्नी पर हैं तो रोजाना सोने से पहले दालचीनी वाला दूध पीने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं. साथ ही इसे पीकर आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं तो ओवरईटिंग से बचा जा सकता है.

सर्दी जुकाम से दिलाए राहत

सर्दी जुकाम में खासतौर पर गरम मसालों के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है. इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण सर्दी जुकाम जैसी वायरल बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद करता है. इसे गर्म दूध में मिलाकर पीने से गले की खराश दूर होगी और आपको जल्द आराम मिलेगा. दालचीनी वाला दूध सर्दियों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है क्योंकि इससे शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है. 

यह भी पढ़ें: Kesar Milk Benefits: सर्दियों में रोजाना पीएं केसर वाला दूध, मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाए

दालचीनी में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी-गुण शरीर को इंफेक्शन्स से लड़ने में मदद करता है. इसके रोजाना सेवन से आप मौसमी बीमारियों और वायरल इंफेक्शन से बच सकते हैं. 

इसे पीने का सही तरीका

  • रोजाना रात को सोने से पहले गर्म दूध में मिलाकर पीएं.
  • इसके लिए एक गिलास गरमा-गरम दूध में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं.
  • इसे अच्छी तरह मिलाकर गरमा-गरम पीएं.

यह भी पढ़ें: Soaked Almond Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाने से मिलेंगे अनगिनत फायदे, जानें इनके बारे में

यह भी पढ़ें: Soaked Raisins Benefits: रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने से मिलेंगे ये गजब के फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

यह भी पढ़ें: Peanut Butter Benefits: अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये अमेजिंग सुपरफूड, प्रोटीन और एनेर्जी का है बेस्ट कॉम्बिनेशन

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Sakshi Badal

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola