Happy Daughters Day 2020, Wishes, Images, Messages : बेटियां सभी के नसीब में कहां होती हैं….यहां से भेजें अपनी बच्चियों को ढेर सारी शुभकामनाएं
Daughters Day Wishes, Happy National Daughters Day 2020, Date, Importance, History : हर साल, सितंबर के चौथे रविवार को भारत में बेटियों के दिन (Daughters Day) के रूप में मनाया जाता है. इस साल 27 सितंबर को डॉटर्स डे 2020 (Daughters Day 2020) पड़ रहा है. इस दिन माता-पिता को चाहिए कि वे अपनी बेटियों की सराहना करें, उनके साथ बैठे, बातें करें, उन्हें उपहार दें और एहसास दिलवायें की वे किसी लड़के से कम नहीं और उनके जीवन के लिए कितनी अहम है. दरअसल, कई संकुचित सोच के लोग आज भी लड़कियों को कलंक के तौर पर देखते है. ऐसे में एक दिन तो बनता है उन्हें एहसास दिलवाने का कि वो समाज के लिए कितनी अहम है. बल्कि समाज ही उन्हीं से है. ऐसे में इस कोरोनो काल में आप भी बेटी दिवस (Beti Diwas) पर अपनी बच्चियों से साझा करें ये शुभकामनाएं, संदेश, फेसबुक के तस्वीरें, व्हाट्सएप स्टेटस व अन्य…
Daughters Day Wishes 2020 : मेरी बेटी मुझे कहती है..
जब मेरी बेटी मुझे कहती है कि उसे मेरी जरूरत है,
दरअसल उसको पता ही नहीं कि
उससे अधिक मुझे उसकी जरूरत है.
बेटी दिवस की शुभकामनाएं
Daughters Day 2020 : लक्ष्मी का वरदान हैं बेटियां…
लक्ष्मी का वरदान हैं बेटियां,
सरस्वती का मान हैं बेटियां,
देवी का रूप व देवों का मान हैं बेटियां,
परिवार के कुल को जो रोशन करें वो चिराग हैं बेटियां..
बेटी दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं
Happy Daughters Day 2020 : खिलती हुईं कलियां हैं बेटियां..
खिलती हुईं कलियां हैं बेटियां,
मां-बाप का दर्द समझतीं हैं बेटियां,
घर को रौशन करती हैं बेटियां,
लड़के आज हैं तो आने वाला कल हैं बेटियां.
बेटी दिवस की शुभकामनाएं
बेटी दिवस की शुभकामनाएं : क्योंकि बेटी है जीवन का साज..
बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,
उनके साथ अनोखा होता है एहसास,
हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,
क्योंकि बेटी है जीवन का साज.
बेटी दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं.
Happy Daughters Day : मेरी बेटी, मुझे गर्व है आप पर
यूं तो हर दिन खास है,
जो मेरा परिवार मेरे साथ है,
पर आज मुझे कुछ कहना है, मेरी बेटी
मुझे गर्व है आप पर और बेशुमार प्यार है.
पापा की परी और
घर में सबसे प्यारी
बिटिया को हैप्पी डॉटर्स डे
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए