Happy Eid-ul-Fitr 2021 Wishes, Images, Quotes: चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको…ईद के एक दिन अपनों को यहां से भेजें शुभकामनाएं
रांची में कब मनेगी ईद.
Happy Eid-ul-Fitr 2021 Wishes, Images, Quotes: रमजान के पाक महीने में रोज़े रखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है. हालांकि, ईद 29 या फिर 30 रोज़े रखने के बाद मनाई जाएगी, ये पूरी तरह से चांद पर निर्भर होता है. 12 मई को ईद का चांद देखने की अपील विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा की गयी है. इस दिन चांद दिखा तो 13 मई को ईद होगी. चांद नहीं नजर आने पर 14 मई को ईद होनी तय है. यहां से भेजें ईद की अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं.
ईद मुबारक: चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको…

चुपके से चांद की रोशनी छू जाए आपको,
धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको,
दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से,
हमारी दुआ है ईद पर वो पूरी हो जाए!!
ईद की शुभकामनाएं: बाकी ना रहे आपको कोई गम ईद के दिन..
यह दुआ मांगते हैं हम ईद के दिन,
बाकी ना रहे आपको कोई गम ईद के दिन,
आपके आंगन में उतरे हर रोज खुशियां भरा चांद,
और महकता रहे फूलों का चमन ईद के दिन!
ईद-उल-फितर मुबारक: ईद आई तुम न आए क्या मजा है ईद का….

ईद आई तुम न आए क्या मजा है ईद का,
ईद ही तो नाम है इक दूसरे की दीद का!
ईद मुबारक: आपका हर एक दिन का रोजा हो प्यार से भरा…

रमजान ईद चांद से भी ज्यादा रोशन हो आपको,
आपका हर एक दिन का रोजा हो प्यार से भरा,
अल्लाह कबूल करें आपकी हर नमाज और सभी, मन्नतें यही दुआ करते हैं,
अल्लाह से हम आपकी!
ईद मुबारक शायरी: देखों फिर हमारा ईद का त्योहार आया है…

ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया हैं,
देखों फिर हमारा ईद का त्योहार आया है!
ईद मुबारक मैसेज: लेकिन कुछ देर के लिए तो हम आपके पास होते…

काश हम एक SMS होते, बस एक क्लिक में आपके पास होते, माना कि आप हमें डिलीट कर देते, लेकिन कुछ देर के लिए तो हम आपके पास होते, और भारी खुशी से कहते ईद मुबारक!
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए