Happy Chaitra Purnima 2021 Wishes, Images, Quotes: लाल रंग है तन में श्री राम बसे उनके मन में..चैत्र पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ढेर सारी शुभकामनाएं, जानें भगवान विष्णु और हनुमान जी के पूजा का महत्व
Happy Chaitra Purnima 2021 Wishes, Images, Quotes: हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा अर्थात चैत्र पूर्णिमा इस बार 27 अप्रैल को पड़ रही है. जिसे चैत पूनम या मधु पूर्णम भी कहा जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसी दिन राम भक्त हनुमान का जन्म हुआ था. ऐसे में इस दिन हनुमान जयंती मनाने की परंपरा भी है. साथ ही साथ इस दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है. ऐसे में आइये आप भी अपने दोस्तों व प्रियजनों को यहां से भेजें चैत्र पूर्णिमा 2021 की ढेर शुभकामनाएं…
Hanuman Jayanti Wishes: हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे…
हनुमान तुम बिन राम हैं अधूरे
करते तुमभक्तों के सपने पूरे
माँ अंजनी के तुम हो राजदुलारे
राम-सीता को लगते सबसे प्यारे.
Hanuman Jayanti Wishes: जय जय जय हनुमान गोसाईं कृपा करो गुरुदेव की नाईं…

और देवता चित्त न धरई हनुमत सेई सर्व सुख करई।
संकट कटे, मिटे सब पीरा, जपत निरंतरहनुमत बलबीरा।।
जय जय जय हनुमान गोसाईं कृपा करो गुरुदेव की नाईं।
जो सत बार पाठ कर कोई छूटई बन्दि महासुख होई।।
जो पढ़े हनुमान चालीसा होय सिद्धि साखी गौरीसा।
तुलसीदास सदा हरि चेरा, कीजै नाथ हृदय मंह डेरा।
Hanuman Jayanti: सब पर राम तपस्वी राजा, तिनके काज सकल तुम साजा…

सब पर राम तपस्वी राजा, तिनके काज सकल तुम साजा।
और मनोरथ जो कोई लावे सोई अमित जीवन फल पावे।।
चारों जुग परताप तुम्हारा, है परसिद्ध जगत उजियारा।
साधु संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे।।
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन्ह जानकी माता।
राम रसायन तुम्हरे पासा सदा रहो रघुपति के दासा।।
तुम्हरे भजन राम को पावें जनम-जनम के दुख बिसरावें।
अन्त काल रघुबर पुर जाई, जहां जन्म हरि भक्त कहाई।।
Hanuman Jayanti 2021 Wishes: राम दुवारे तुम रखवारे होत न आज्ञा बिनु पैसारे…

राम दुवारे तुम रखवारे होत न आज्ञा बिनु पैसारे।
सब सुख लहे तुम्हारी सरना तुम रक्षक काहू को डरना।।
आपन तेज सम्हारो आपे तीन्हू लोक हांक ते कांपे।
भूत पिशाच निकट नहीं आवे, महाबीर जब नाम सुनावे।।
नासै रोग हरे सब पीरा जपत निरंतर हनुमत बीरा।
संकट ते हनुमान छुड़ावें मन क्रम बचन ध्यान जो लावें।।
Hanuman Jayanti: तुम्हरो मंत्र विभीषन माना लंकेश्वर भये सब जग जाना…

तुम्हरो मंत्र विभीषन माना लंकेश्वर भये सब जग जाना।
जुग सहस्र जोजन पर भानु लील्यो ताहि मधुर फल जानु।।
प्रभु मुद्रिका मेलि मुख मांहि जलधि लांघ गये अचरज नाहिं।
दुर्गम काज जगत के जेते सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते।।
Hanuman Jayanti Ki Hardik Shubhkamnaye: सहस बदन तुम्हरो जस गावे अस कहि श्रीपति कंठ लगावें…

सहस बदन तुम्हरो जस गावे अस कहि श्रीपति कंठ लगावें।।
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा नारद सारद सहित अहीसा।।
जम कुबेर दिगपाल कहां ते, कबि कोबिद कहि सके कहां ते।।
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा, राम मिलाय राज पद दीन्हा।।
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए