ePaper

Virat Kohli's Fitness Secrets: इंडिया के साथ पूरी दुनिया है विराट कोहली की फिटनेस की फैन, जानिए क्या है राज

Updated at : 05 Nov 2023 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Virat Kohli's Fitness Secrets: इंडिया के साथ पूरी दुनिया है विराट कोहली की फिटनेस की फैन, जानिए क्या है राज

Virat Kohli Birthday : 5 नवंबर का दिन क्रिकेट के दीवानों के लिए अलग अहमियत रखता है ऐसा इसलिए क्योंकि यह दिन वाकई खास है क्योंकि इस दिन स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का बर्थ डे है. विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को हुआ था.

विज्ञापन
undefined

Virat Kohli’s fitness secrets : विराट कोहली का व्यक्तित्व उनके नाम में शामिल शब्द विराट की तरह है .भारत ही नहीं पूरी दुनिया में विराट कोहली के फैन भरे हैं. क्रिकेट का मैदान हो या फिर उनकी पर्सनल और सोशल लाइफ की झलकियां, उनकी तस्वीरें, उनकी एनर्जी लेवल दिखाती है जो दूसरों के लिए भी प्रेरक हैं.

undefined

विराट कोहली जिनकी नाम ही अलग पहचान है. क्या आपको पता है विराट कोहली 35 की उम्र में भी इतने फिट कैसे हैं और उनकी फिटनेस का आखिर राज क्या है ? दरअसल विराट कोहली पूर्ण शाकाहारी हैं. वीगन डाइट को फॉलो करने वाले विराट कोहली प्लांट बेड्स फूड्स खाते हैं.

undefined

विराट कोहली अपनी फिटनेस और डाइट का खास ख्याल रखते हैं. रेगुलर वर्कआउट के साथ क्या खाना है और क्या नहीं खाना है इसका पूरा ध्यान रखते हैं.

undefined

फिटनेस जर्नी के बारे में एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने बताया कि वे अपनी डाइट में विटामिन का ध्यान रखते हैं साथ ही एक्स्ट्रा हाइड्रेशन और प्रोटीन्स पर ध्यान देते हैं.

undefined

विराट कोहली हल्के तले भोजन, बिना मसाला यानी नमक और पेपर पाउडर वाले स्टीम फूड अपनी डाइट में लेते हैं इसके अलावा दाल , लोबिया, राजमा भी खाते हैं.

undefined

विराट कोहली ने अपने शाकाहार को लेकर कहा कि वे डेयरी प्रोड्क्ट की जगह सुपर फूड सलाद को खाना पसंद करते हैं.

undefined

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि स्वास्थ्य की समस्याओं से घिरने के कारण उन्होंने अपनी डाइट में बदलाव करते हुए शाकाहार अपनाने का निर्णय लिया था.

undefined

विराट कोहली ने यह भी बताया कि खाने के बीच में समय देना जरूरी है जबकि कुछ लोग हर थोड़ी देर में खाते रहते हैं. बड़ी मील के बाद भी छोटी मील लेते रहते हैं और कोई एक्टिविटी नहीं करते इसे बदलना चाहिए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अपने अंदर के सिस्टम को समय देना जरूरी है.

undefined

अनुशासन, कड़ी मेहनत और पौष्टिक डाइट ही उनकी फिटनेस का राज है.

undefined

विराट कोहली को घर का खाना बेहद पसंद है. उनके डायट प्लान में विभिन्न प्रोटीन युक्त शामिल रहते हैं.

undefined

एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने मां की केयर को लेकर यह भी शेयर किया कि एक ओर लोग उनकी फिटनेस की बातें करते हैं लेकिन उनकी मम्मी को उनकी सेहत की फिक्र रहती है और उन्हें वे पिछले 8 -9 सालों से बीमार और कमजोर लगते हैं. पराठे नहीं खाते इसकी भी चिंता रहती है.

undefined

कोहली खाने के बहुत शौकीन हैं और उन्हें छोले भटूरे खाना बेहद पसंद है. लेकिन फिटनेस की वजह से वे इन चीजों से दूर ही रहते हैं.

undefined

विराट कोहली के फिटनेस की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी फिट इंडिया मूवमेंट के दौरान तारीफ कर चुके हैं. इस दौरान विराट कोहली ने फिटनेस के मंत्र भी साझा किए और अच्छी जिंदगी के लिए फिटनेस का महत्व बताया.

Also Read: विराट कोहली का 35वां जन्मदिन होगा बेहद खास, सचिन तेंदुलकर के 49वें शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola