Bhai Dooj 2022 Wishes LIVE: थाल सजा बैठी हूं अंगना… भाई दूज पर यहां से दें शुभकामनाएं
Happy Bhai Dooj (Bhaiya Dooj) 2022 Wishes Live Updates: इस साल 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से भाई दूज शुरू होकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. यानी कि ये त्योहार दो दिन तक मनाया जाएगा. हम आपके लिए सभी के लिए यहां भाई दूज के कुछ शानदार शुभकामना संदेश लेकर आए हैं जिसे आप अपने प्रियजनों को इंटाग्राम, व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से भेजकर उनके इस दिन को और अधिक खास बना सकते हैं.
Happy Bhai Dooj 2022: चंदन का टीका रेशम का धागा
चंदन का टीका रेशम का धागा
सावन की सुगंध बारिश की फुहार
भाई की उम्मीद बहना का प्यार
मुबारक हो आपको भाई दूज का त्योहार।
Happy Bhai Dooj 2022: भाई बहन सदा पास रहे
भाई बहन सदा पास रहे, दोनों में अटूट प्यार रहे, भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Bhai Dooj 2022: हे ईश्वर बहुत प्यारा है मेरा भाई
हे ईश्वर बहुत प्यारा है मेरा भाई
मेरी मां का दुलारा है मेरा भाई
न देना उसे कोई कष्ट भगवान
जहां भी हो खुशी से बीते उसका जीवन।।
हैप्पी भाई दूज 2022।।
Happy Bhai Dooj 2022: लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार
लाल गुलाबी रंग है, झूम रहा संसार,
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
बधाई हो आपको, भैया दूज का त्योहार!!
हैप्पी भाई-दूज
Happy Bhai Dooj 2022: भाई दूज का पर्व है आया
भाई दूज का पर्व है आया,
सजी हुई थाली हाथों में
अधरों पर मुस्कान है लाया
भाई दूज का पर्व है आया
अपने संग कुछ स्वप्न सुहाने लेकर
अपने आंचल में खुशियां भरकर
कितना पावन दिन यह आया।
Happy Bhai Dooj 2022: ये त्यौहार है कुछ खास
ये त्यौहार है कुछ खास बनी रहे भाई बहन के प्यार की मिठास। भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए