Petrol Pump: सिर्फ Zero देखकर न भरवाएं पेट्रोल-डीजल, Fuel Density भी करें चेक, ऐसे पकड़ें मिलावट
पेट्रोल और डीजल भरवाते समय सिर्फ मीटर पर 'ज़ीरो' देखना काफी नहीं है. ईंधन की क्वालिटी जांचने के लिए Fuel Density (घनत्व) भी महत्वपूर्ण है. तापमान के कारण इसकी रीडिंग बदल सकती है. इसलिए पेट्रोल की मानक Density 720–775 kg/m³ और डीजल 820–860 kg/m³ (15°C पर) है या नहीं चेक करना जरूरी है.
पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाते समय सिर्फ मीटर पर ‘Zero’ देखना काफी नहीं है. ईंधन की क्वालिटी जांचने के लिए Fuel Density (घनत्व) भी महत्वपूर्ण है. तापमान के कारण इसकी रीडिंग बदल सकती है. इसलिए पेट्रोल की मानक Density 720–775 kg/m³ और डीजल 820–860 kg/m³ (15°C पर) है या नहीं चेक जरूरी करें. रीडिंग सामान्य दायरे से अलग लगे तो पंप कर्मचारी से सवाल करें. क्योंकि ईंधन की खराब क्वालिटी से माइलेज और इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है. इसके साथ ही पेट्रोल में स्पार्क प्लग और फ्यूल सिस्टम, जबकि डीजल में फ्यूल इंजेक्टर प्रभावित हो सकते हैं. बता दें कि शक होने पर Filter Paper Test, 5 लीटर जार टेस्ट और Hydrometer Test की मांग की जा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए