Hair Care Tips: तेजी से झड़ते हुए बालों ने बढ़ा दी चिंता? इन चीजों को आज ही डायट से करें रिमूव

Updated:
विज्ञापन
hair fall control

hair fall cure

Hair Care Tips: अगर आपके बाल तेजी से झड़ने लगे हैं तो ऐसे में आपको आज ही इन चीजों को अपने डायट से हटा देना चाहिए. इन चीजों के सेवन से भी आपके बाल तेजी से झड़ने लगते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: बालों का झड़ना एक चिंता का विषय हो जाता है. डेली बेसिस पर जब कुछ बाल टूटते हैं तो यह सामान्य बात है लेकिन समस्या तब बढ़ जाती है जब आपके बाल भारी मात्रा में और तेजी से झड़ने लगते हैं. कई बार बालों का झड़ना जेनेटिक्स पर निर्भर करता है तो कई बार इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और खाने-पीने की गलत आदत भी हो सकती है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके बाल काफी तेजी से झड़ने शुरू हो गए हैं और उन्हें लग रहा है वे कुछ ही दिनों में गंजे हो जाएंगे. आज हम आपको खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको आज ही अपने डायट से हटा देना चाहिए अगर आप अपने बालों को झड़ने से बचाना चाहते हैं तो. चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कोल्ड ड्रिंक या डायट सोडा

अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो ऐसे में आपको कोल्ड ड्रिंक या फिर डायट सोडा का सेवन करना बंद कर देना चाहिए. इस तरह की चीजों में एस्पार्टेम नाम का आर्टिफिशियल स्वीटनर पाया जाता है. इसके नियमित सेवन से आपके बालों के फॉलिकल्स डैमेज हो सकते हैं और देखते ही देखते झड़ेने लग जाते हैं.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सर्दियों में भी अब नहीं होगी बालों से जुड़ी कोई समस्या, इन हेयर मास्क का करें इस्तेमाल

अल्कोहल

बालों में केराटिन नाम का प्रोटीन पाया जाता है जो आपके बालों के बनावट को बेहतर रखने में मदद करता है. लेकिन, जब आप अल्कोहल का सेवन करना शुरू कर देते हैं तो इससे आपके शरीर में बनने वाले प्रोटीन पर काफी बुरा असर पड़ता है. जब आप अल्कोहल पीना शुरू कर देते हैं तो इससे आपके बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं.

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड आइटम्स

अगर आपके बाल तेजी से झड़ रहे हैं तो ऐसे में आपको ऐसी चीजें खाना बंद कर देना चाहिए जो हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले होते हैं. इस तरह की चीजों को डाइजेस्ट करने के लिए आपके शरीर को ज्यादा इन्सुलिन रिलीज करना पड़ता है. कई बार ऐसा होने की वजह से शरीर में इन्सुलिन इम्बैलेंस हो जाता है. ऐसा होने की वजह से आपके बालों के बाइंडिंग कमजोर हो जाती है और टूटने लगती है.

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: आपके बालों के लिए वरदान है आंवला शॉट, इस तरह सेवन से होंगे जबरदस्त फायदे

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola