ePaper

Hair Growth Tips: 1 ही महीने में बालों की लंबाई होगी कमर के नीचे, सरसों के तेल में इस चीज को मिलाकर करें इस्तेमाल

Updated at : 21 Feb 2025 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
mustard oil for hair growth

pic credits: unsplash

Hair Growth Tips: अगर आप अपने बालों की लंबाई को कमर से भी नीचे तक लाना चाहते हैं तो ऐसे मैं आपको सरसों के तेल में इस चीज को मिलाकर अपने स्कैल्प और बालों की मसाज करनी चाहिए.

विज्ञापन

Hair Growth Tips: हर किसी का सपना है होता है कि उनके बाल हमेशा ही लंबे और खूबसूरत बने रहे. अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए अक्सर हम कई तरीके और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये तरीके और प्रोडक्ट्स काम तो कर जाते हैं लेकिन कई बार इनका कोई फायदा हमें देखने को मिलता नहीं है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो हर तरीका अपनाकर देख चुके हैं लेकिन बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने में उन्हें सफलता नहीं मिली है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से सरसों के तेल का इस्तेमाल कर अपने बालों को काफी कम समय में लंबा और घना बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे.

सरसों के तेल में मिला दें ये एक चीज

आपके बालों के लिए सरसों के तेल को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-ई और विटामिन-ए पाया जाता है. आपके बालों के ग्रोथ के लिए इन दोनों ही चीजों को काफी बेहतरीन बताया गया है. सरसों के तेल में मैग्नेशियम, आयरन और फैटी एसिड्स भी पाए जाते हैं जो जिन्हें आपके स्कैल्प के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अगर आप सरसों के तेल के फायदों को और भी ज्यादा बढ़ाना चाहते हैं तो आपको इसमें अपने किचन में मौजूद इन चीजों को मिलाकर स्कैल्प की मसाज करनी चाहिए.

बालों के देखभाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Hair Growth Tips: लोग करते नहीं थकेंगे आपके बालों की तारीफ, करें इन चीजों का इस्तेमाल उन्हें बनाएं लंबे, सुन्दर और घने 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: एक बार फिर से उगने लगेंगे झड़े हुए बाल, नारियल तेल में इन चीजों को मिलाकर करें इस्तेमाल

सरसों के तेल में मिक्स करें मेथी सीड्स

अगर आप अपने बालों को तेजी से लंबा करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सरसों के तेल में मेथी के बीजों को पकाकर इससे अपने स्कैल्प की मसाज करनी चाहिए। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है और साथ ही बल सफेद भी नहीं होते हैं. आप अगर चाहें तो मेथी का पेस्ट बनाकर उसे सरसों तेल में मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकते हैं. करीबन घंटेभर रहने देने के बाद आपको एक अच्छे शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लेना होगा.

सरसों के तेल में मिला दें प्याज का रस

आप अगर चाहें तो सरसों के तेल में प्याज के रस को मिलाकर भी अपने स्कैल्प पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से भी आपके बाल काफी तेजी से लंबे और घने हो जाएंगे. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि अगर आप इसका इस्तेमाल अपने स्कैल्प पर कर रहे हैं तो इसे तीन घंटों के बाद धो जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Grey Hair Remedy: सफेद बालों ने जवानी में ही दिला दिया बुढ़ापे का एहसास? इस तरह फिर से उन्हें करें काला

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola