रक्षाबंधन पर भाई के साथ बनानी है खास फोटो? कॉपी करें ये 5 AI Prompts
रक्षाबंधन की फोटो बनवाने के लिए AI प्रॉम्प्ट
इस रक्षाबंधन, AI की मदद से अपनी और भाई की यादगार तस्वीरें बनाएं. Gemini जैसे टूल के लिए 5 खास प्रॉम्प्ट्स दिए गए हैं, जो आपकी तस्वीरों को देंगे एक नया अंदाज़. कपड़ों, पोज़, एक्सप्रेशन और लाइटिंग का इस्तेमाल करके अपनी सोच के मुताबिक फोटो तैयार करें.
Raksha Bandhan Photo AI Prompt: रक्षाबंधन सिर्फ राखी बांधने का त्योहार नहीं, बल्कि भाई-बहन के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद रखने का भी मौका है. अगर आप इस बार अपनी और भाई की कुछ अलग और क्रिएटिव तस्वीरें बनाना चाहती हैं, तो AI की मदद ले सकती हैं. Gemini जैसे AI टूल में सही Prompt डालकर आप अपनी फोटो को अलग-अलग अंदाज में तैयार कर सकती हैं.
अगर आप चाहती हैं कि तस्वीर बिल्कुल आपकी सोच के मुताबिक बने, तो Prompt में कपड़ों, पोज, चेहरे के एक्सप्रेशन, बैकग्राउंड और लाइटिंग जैसी चीजों का जिक्र करना जरूरी है. नीचे ऐसे ही 5 आसान Prompts दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी फोटो के साथ इस्तेमाल कर सकती हैं.
Prompt 1: भाई को मिठाई खिलाते हुए
मेरी दी हुई फोटो का इस्तेमाल करके रक्षाबंधन की एक प्यारी और रियलिस्टिक तस्वीर बनाएं. इसमें बहन अपने भाई को प्यार से मिठाई खिला रही हो और भाई मुस्कुराते हुए मिठाई खा रहा हो. बहन ने खूबसूरत सलवार सूट और भाई ने पारंपरिक कुर्ता पहना हो. भाई की कलाई पर राखी साफ नजर आए. पास में रोली, दिया, मिठाई और राखी वाली पूजा की थाली हो. घर में हल्की फूलों की सजावट हो और खिड़की से आती प्राकृतिक रोशनी दोनों के चेहरे पर पड़ रही हो. फोटो DSLR से खींची हुई जैसी नेचुरल और रियल लगे.
Prompt 2: भाई से गिफ्ट लेते हुए
हमारी फोटो से रक्षाबंधन की एक सुंदर तस्वीर बनाएं, जिसमें भाई अपनी बहन को गिफ्ट देकर सरप्राइज कर रहा हो. बहन के चेहरे पर खुशी और हल्की हैरानी दिखे. दोनों भारतीय पारंपरिक कपड़ों में हों और भाई की कलाई पर राखी नजर आए. पीछे पूजा की थाली, फूल और मिठाई रखी हो. फोटो में नेचुरल एक्सप्रेशन, सही हाथ-पैर और साफ डिटेल दिखाई दे.
Prompt 3: राखी बांधने का खूबसूरत पल
मेरी फोटो का इस्तेमाल करके ऐसी तस्वीर बनाएं, जिसमें बहन भाई की कलाई पर राखी बांध रही हो. भाई सामने बैठा मुस्कुरा रहा हो. पास में सजी हुई राखी की थाली हो, जिसमें दिया, रोली और मिठाई रखी हो. दोनों के कपड़े खूबसूरत भारतीय हों. घर में हल्की सजावट हो और पूरी तस्वीर पारिवारिक माहौल वाली लगे. चेहरे और हाथों की डिटेल बिल्कुल रियल हो.
Prompt 4: भाई-बहन की प्यारी झप्पी
रक्षाबंधन की एक भावुक और खूबसूरत तस्वीर बनाएं, जिसमें राखी बांधने के बाद भाई-बहन एक-दूसरे को गले लगा रहे हों. दोनों के चेहरे पर खुशी और अपनापन नजर आए. भाई ने क्रीम रंग का कुर्ता और बहन ने सुंदर सूट पहना हो. पीछे माता-पिता मुस्कुराते हुए दिखाई दें. फूलों की हल्की सजावट और प्राकृतिक रोशनी हो. फोटो बिल्कुल असली और नेचुरल लगे.
Prompt 5: टीका और आरती वाला सीन
मेरी दी हुई फोटो से रक्षाबंधन की तस्वीर बनाएं, जिसमें बहन भाई के माथे पर लाल टीका लगा रही हो और उसकी आरती कर रही हो. भाई खुशी से बैठा हो और उसकी कलाई पर राखी बंधी हो. बहन के हाथ में पूजा की थाली हो, जिसमें दिया, रोली, राखी और मिठाई हो. घर में फूलों की हल्की सजावट हो. दोनों के चेहरे, आंखें, बाल, हाथ और कपड़ों की डिटेल साफ और रियल दिखे.
इन Prompts में आप अपनी पसंद के हिसाब से कपड़ों का रंग, बैकग्राउंड या पोज भी बदल सकती हैं. बस अपनी फोटो अपलोड करके Prompt को कॉपी-पेस्ट करें और AI को बताएं कि तस्वीर कितनी रियलिस्टिक या 3D चाहिए. इस तरह रक्षाबंधन की यादों को एक नए और क्रिएटिव अंदाज में संजोया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के लिए लगाएं ये प्यारे स्टेटस, यहां मिलेंगे 30+ दिल छू लेने वाले Captions
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए