ePaper

Hair Care Tips: इस तरह अपने बालों का ख्याल रखने के लिए करें दही का इस्तेमाल, जानें क्या है तरीका

Updated at : 23 May 2024 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Hair Care Tips

Hair Care Tips

Hair Care Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप दही का इस्तेमाल कर अपने बालों की केयर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हम सभी के घरों में दही तो पाया जाता ही है. यह एक ऐसी वस्तु है जो आपको सभी के फ्रिज में मिल जाएगी. घर में इसे इसलिए भी रखा जाता है क्योंकि इसके कई तरह के इस्तेमाल और फायदे हैं. खाने में दही के फायदे तो होते ही हैं लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दही का इस्तेमाल आप अपने बालों का ख्याल रखने के लिए भी कर सकते हैं. अगर नहीं जानते हैं तो इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आप कई तरीकों से दही का इस्तेमाल अपने बालों के लिए करना सीख जाएंगे. तो चलिए जानते हैं.

दही और हनी का बालों पर इस्तेमाल

दही को बालों के लिए सभी सही कंडीशनर माना जाता है. खासतौर पर तब जब उसे हनी के साथ मिलाया जाए. इनका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को ड्राई होने से तो बचा हे सकते हैं लेकिन इसके साथ ही मॉइस्चराइज करने के साथ ही डैंड्रफ से भी बचाकर रख सकते हैं. अगर आप अपने बालों का ख्याल रखना चाहते हैं तो इन दोनों इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Also Read: Hair Care: इस तरह अपने सफेद बालों को नेचुरली करें काला, बाल बनेंगे घने और मजबूत

Also Read: Hair Growth Tips: इस होममेड तेल के इस्तेमाल से बाल होंगे तेजी से लंबे और घने, जानें कैसे बनाएं

Also Read: Hair Care Tips: हेयरफॉल से हैं परेशान? नारियल तेल में मिला दें ये चीजें

दही और नींबू का इस्तेमाल

दही और नींबू दोनों में ही ऐंटिफंगल प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं. अगर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं. आप अगर चाहें तो इस पेस्ट में रोज़मेरी ऑइल का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह आपके बालों के लिए और भी फायदेमंद हो सकता है.

दही के साथ अंडे का इस्तेमाल

दही का अगर आप इस्तेमाल अपने बालों पर करते हैं तो यह आपके हेयर ग्रोथ को बूस्ट करता है और उन्हें मजबूत भी करता है. वहीं, अंडा आपके स्कैल्प को नरिश करने के साथ ही आपको बालों को ज्यादा तेजी से बढ़ने में मदद करता है. यह आपके बालों को मुलायम भी रखता है.

Also Red: Hair Care Tips: सफेद बालों के लिए लगाएं ये आयुर्वेदिक लेप

दही, अंडा और हनी

अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो अंडा आपकी मदद उसे कम करने में कर सकता है. केवल यहीं नहीं, यह आपकी जड़ों को मजबूत भी करने में मदद करता है. वहीं, दूसरी तरह दही और हनी आपके बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह काम करते हैं.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola