Hair Care Tips: अब बाल होंगे रेशमी और मजबूत, इन घरेलू नुस्खों से करें दोमुंहे बालों की छुट्टी

Updated:
विज्ञापन
hair care

hair care(ai image)

Hair Care Tips: अगर आप भी अपने दोमुंहे बालों से परेशान है, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इसके कारण और घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहें है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: आजकल बालों की समस्याओं में दोमुंहे बाल (Split Ends) एक आम समस्या बन गई है. यह समस्या तब उत्पन्न होती है जब बालों की नमी और पोषण कम हो जाती हैं. जिससे बाल रूखे और बेजान दिखने लगते हैं. हालांकि, ये समस्या सामान्य है लेकिन अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो इससे बालों की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में आइए जानते हैं दोमुंहे बालों की समस्या के कारण, लक्षण और घरेलू उपाय के बारे में विस्तार से. 

दोमुंहे बाल होने के कारण (Causes of split hair )

  • हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर और कर्लर जैसी चीजें बालों की नमी को छीन लेता है. साथ ही पोषण की कमी भी  बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है. 
  • हेयर कलर, ब्लीच और अन्य केमिकल्स बालों को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा, सूरज की तेज किरण और प्रदूषण बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बिना केमिकल के सफेद बालों का पक्का इलाज, घर में रखी सिर्फ इस चीज का करें इस्तेमाल

दोमुंहे बालों के घरेलू उपाय (Home remedies for split ends)

नारियल तेल और शहद का मास्क

दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए एक चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच शहद मिलाकर पूरे बालों पर लगाएं. इसे लगभग 30 मिनट रखने के बाद शैम्पू से धो लें. यह आपके बालों को नमी और पोषण देता है, जिससे आपके बाल अच्छे और सिल्की रहते हैं. 

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा बालों को अच्छे से मॉइस्चराइज करता है, जिससे दोमुंहे बालों की समस्या कम होती हैं. इसके लिए ताजे एलोवेरा जेल को अपने बालों पर लगाएं और फिर इसे 30 मिनट बाद धो लें. 

बालों की ट्रिमिंग

अपने बाल को टूटने और अच्छा रखने के लिए आप हर 6 से 8 हफ्ते में बालों की ट्रिमिंग करवाते रहे. इससे दोमुंहे बाल बढ़ना कम हो जाते हैं. 

तेल की मालिश

अपने बालों को सही रखने के लिए हफ्ते में दो बार तेल से जरूर मालिश करें. ये बालों की जड़ों को पोषण देकर बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: Hair Care Tips: बिना केमिकल के सफेद बालों का पक्का इलाज, घर में रखी सिर्फ इस चीज का करें इस्तेमाल

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola