Gulab Jal Benefits: गुलाब जल से पाएं चमकदार त्वचा, जानिए इससे मिलने वाले फायदे

Updated:
विज्ञापन
skin care

skin care ( AI Image)

Gulab Jal Benefits: स्किन को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल होता है. गुलाब जल का यूज स्किनकेयर में काफी पहले से होता आ रहा है. इस आर्टिकल से जानते हैं गुलाब जल लगाने के फायदे.

विज्ञापन

Gulab Jal Benefits: स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. गुलाब जल यानी रोज वाटर का इस्तेमाल स्किन केयर में काफी समय से होता आ रहा है. इसको लगाने से स्किन फ्रेश नजर आती है. गुलाब जल को कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है. इसमें पाए जाने वाले गुण स्किन से जुड़ी परेशानी को दूर करने में कारगर है. इसका इस्तेमाल फेस पैक में भी होता है और गुलाब जल से स्किन को कई फायदे होते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से गुलाब जल के फायदे.

स्किन को रखता है हाइड्रेटेड

हर किसी की कोशिश रहती है कि स्किन का नेचुरल ग्लो बना रहे. गुलाब जल का इस्तेमाल आपके स्किन को हाइड्रेट करता है और एक फ्रेश लुक देता है और त्वचा मुलायम होती है. 

Skin Care Tips: स्किन केयर में लाएं नेचुरल टच, ये चीजें हैं त्वचा के लिए फायदेमंद

स्किन प्रॉब्लम से राहत

गुलाब जल का इस्तेमाल पिंपल और मुंहासों के दूर करता है. ये स्किन को ठंडक पहुंचाता है और सनबर्न की समस्या से आराम दिलाता है. इसका इस्तेमाल स्किन को राहत देता है और सूजन और अगर स्किन में रेडनेस है तो इन सब परेशानी से राहत देता है. 

स्किन को टाइट करता है

गुलाब जल का इस्तेमाल आपकी स्किन को टाइट करता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो एजिंग के असर को स्किन पर कम करते हैं. 

स्किन को करता है क्लीन

गुलाब जल आपकी स्किन से गंदगी और ऑयल को हटाता है. जिससे स्किन क्लीन नजर आती है. गुलाब जल का इस्तेमाल ऑयली स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है. 

इस तरह से करें इस्तेमाल

आप गुलाब जल को क्लींजर या टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. आप एक दो चम्मच गुलाब जल को लें और कॉटन बॉल की सहायता से फेस पर लगाएं. आप इसका इस्तेमाल टोनर के लिए भी कर सकते हैं. आप गुलाब जल से फेस पैक भी तैयार कर सकते हैं. आप मुलतानी मिट्टी में गुलाब जल से आप पैक तैयार करें. इसे आप फेस पर लगाएं और थोड़ी देर के बाद इसे साफ कर लें.

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: मलाई से बने फेस पैक का कमाल, पाएं सॉफ्ट और ब्राइट स्किन

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में करें हल्दी का यूज, जानिए त्वचा से जुड़े फायदे

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola