ePaper

Aloo Matar Sandwich Recipe: नाश्ते में बनाएं चटपटा ग्रिल्ड आलू-मटर सैंडविच, स्वाद ऐसा कि दिन बन जाए

Updated at : 24 Dec 2025 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Grilled Aloo Matar Sandwich Recipe for Breakfast

Grilled Aloo Matar Sandwich Recipe for Breakfast

आलू और मटर से बना यह चटपटा Grilled Aloo Matar Sandwich झटपट तैयार होने वाला परफेक्ट ब्रेकफास्ट है, जो स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान रखता है.

विज्ञापन

Aloo Matar Sandwich Recipe: इस सर्दियों के सीजन में ट्राइ करें आलू-मटर ग्रिल्ड सैंडविच जो झटपट बन जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है. उबले मसालेदार आलू और हरी मटर से बनी सैंडविच स्टफिंग स्वाद में लाजवाब होती है, बच्चों को तो ये डिश बहुत पसंद आती है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे आप कम तेल में ग्रिल करके हेल्दी ट्विस्ट भी दे सकते हैं.

Grilled Aloo Matar Sandwich Recipe: ग्रिल्ड आलू-मटर सैंडविच कैसे बनाएं?

सामग्री (Aloo Matar Sandwich Recipe Ingredient)

  • उबले आलू – 3 (मैश किए हुए)
  • उबली हरी मटर – ½ कप
  • बारीक कटा प्याज़ – 1
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • अमचूर या नींबू रस – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार
  • ब्रेड स्लाइस – 8
  • मक्खन – जरूरत अनुसार
  • हरी चटनी / टमाटर सॉस – लगाने के लिए

ग्रिल्ड आलू-मटर सैंडविच बनाने की रेसिपी इन हिन्दी

Grilled Aloo Matar Sandwich Recipe
Grilled aloo matar sandwich recipe

एक बाउल में मैश किए हुए आलू और उबली मटर डालें. इसमें प्याज़, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सभी मसाले मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब ब्रेड स्लाइस पर मक्खन लगाएं, ऊपर से हरी चटनी फैलाएं और तैयार आलू-मटर की स्टफिंग रखें. दूसरी ब्रेड से कवर करें.

ग्रिलर या तवे को गरम करें और सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्प होने तक ग्रिल करें. चाहें तो बीच से काटकर गर्मागर्म सर्व करें.
इस ग्रिल्ड आलू मटर सैंडविच को गरम चाय या कॉफी के साथ परोसें इससे आपका नाश्ता बनेगा और भी खास.

Also Read: Rajma Sandwich Recipe: राजमा से बनाएं देसी स्टाइल सैंडविच इतना क्रीमी और मजेदार की सबको पसंद आएंगा

Also Read: Korean Veg Pancakes Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं कोरियन वेज पैनकेक, पूरा परिवार खाएगा मज़े से

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola