ePaper

Green Juice Benefits: सुबह-सुबह पिएं इस हरी सब्जी का जूस,मिलेगा गजब का फायदा

Updated at : 11 Jul 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Green Juice Benefits: सुबह-सुबह पिएं इस हरी सब्जी का जूस,मिलेगा गजब का फायदा

Green Juice Benefits: रोज सुबह खाली पेट पिएं ये हरा जूस और पाएं पाचन, त्वचा, वजन और शुगर कंट्रोल जैसे परेशानियों से मुक्ति.

विज्ञापन

Green Juice Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती बन गई है. ऐसे में अगर आपको बताया जाए कि आपकी सुबह की एक छोटी सी आदत आपको कई बीमारियों से दूर रख सकती है तो आप इस ट्रिक को जरुर जानना चाहेंगे.हम बात कर रहे हैं हरे रंग के जूस की जो आपके लिये एकदम परफेक्ट है. इसे रोज सुबह खाली पेट पीने से शरीर अंदर से साफ होता है और कई बीमारियों से लड़ने की ताकत भी मिलती है. ये जूस खासतौर पर पाचन, त्वचा, वजन और ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद होता है.

फायदे

  • पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
  • शरीर को करता है डिटॉक्स.
  • त्वचा को बनाता है ग्लोइंग और क्लीन.
  • वजन घटाने में मदद करता है.
  • ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है.
  • इम्यूनिटी को बढ़ाता है.

सामग्री

  • पालक – 1 कप
  • लौकी – 1/2 कप (छोटे टुकड़ों में कटी हुई)
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • अदरक – 1/2 इंच का टुकड़ा
  • पानी – 1 कप

तरीका

  • सभी सामग्री को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें.
  • जूस को छान लें (अगर चाहें).
  • ऊपर से नींबू का रस मिलाएं.
  • तुरंत खाली पेट पिएं.

Also Read : इन वेज फूड आइटम्स में पाया जाता है सबसे ज्यादा प्रोटीन

Also Read : Weight Loss Tips: वजन बढ़ने से परेशान हैं तो अपनाएं ये डाइट प्लान, झट से होगा वेट लॉस

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola