Green Chura Designs: ट्रेंडिंग ग्रीन चूड़ा डिजाइन जो देंगे आपको रॉयल लुक

Green Chura Designs: सावन और तीज के लिए ट्रेंडिंग ग्रीन चूड़ा डिजाइन जो आपके त्योहार के लुक को बनाएं रॉयल और स्टाइलिश. जानिए खास डिजाइन और पहनने के तरीकें.
Green Chura Designs: इस सावन और तीज पर अपने लुक में कुछ खास जोड़ना चाहती हैं अगर हां तो ग्रीन चूड़ा डिजाइन आपके लिए एकदम सही हैं. इन त्योहारों में हरे रंग को शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.

कुछ ऐसे ट्रेंडिंग ग्रीन चूड़ा डिजाइन के बारे में जो आपको सचमुच रॉयल और एलिगेंट दिखाएंगे और इन पावन अवसरों पर आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे.

कुंदन का काम हरे चूड़े में एक शाही और भव्यता जोड़ देता है. इसमें चूड़ियों के ऊपर चमकदार कुंदन के पत्थर जड़े होते हैं. डिजाइन खास तौर पर त्योहारों या फंक्शन के लिए बेहतरीन होते हैं.

हरे चूड़े पर छोटे-बड़े चमकते स्टोन्स या अमेरिकन डायमंड्स का काम बहुत क्लासी लगता है. ये डिजाइन मॉडर्न और एलिगेंट होते हैं.ये उन लोगों के लिए परफेक्ट हैं जो पारंपरिक चूड़े में थोड़ा आधुनिक और शिमरी लुक चाहते हैं.

इस डिजाइन में चूड़े के बीच में या किनारों पर कुछ हैवी और चौड़े कड़े होते हैं जो पूरे सेट को एक रिच लुक देते हैं.ये कड़े अक्सर गोल्ड प्लेटेड होते हैं और उन पर कुंदन या स्टोन का काम होता है.

Also Read : Latest Silver Anklet Kada Payal Designs: पायल की छन-छन से धड़केगा साजन का दिल,देखें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड
Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन
Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय
Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद
Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




