ePaper

Green Chili Pickle Recipe: मिनटों में बनाएं टेस्टी और चटपटी हरी मिर्च की नीमकी अचार

Updated at : 03 Sep 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Green Chili Pickle Recipe: मिनटों में बनाएं टेस्टी और चटपटी हरी मिर्च की नीमकी अचार

Green Chili Pickle Recipe: मिनटों में बनाएं चटपटा और स्वादिष्ट हरी मिर्च का अचार. जानें यह आसान नीमकी अचार रेसिपी जो कम तेल में बनती है और सालों तक चलती है.

विज्ञापन

Green Chili Pickle Recipe: अचार के बिना क्या आपको भी लगता है कि खाने का स्वाद अधूरा.लेकिन अक्सर अचार बनाने में बहुत समय और मेहनत लगती है जिससे लोग इसे बनाने से बचते हैं. लेकिन अब आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं क्योंकि हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी अचार की रेसिपी जो मिनटों में बनकर तैयार हो जाएगी. यह न सिर्फ बहुत टेस्टी और चटपटी है बल्कि इसकी ‘नीमकी’ स्टाइल इसे सबसे अलग और खास बनाती है. यह कम तेल में बनी एक सूखी अचार है जिसे आप सालों तक स्टोर कर सकते हैं.तो चलिए जानते हैं इस आसान और कमाल की रेसिपी के बारे में और अपने खाने में एक नया स्वाद जोड़ते है.

सामग्री

  • हरी मिर्च (मोटी वाली): 250 ग्राम
  • सरसों का तेल: 2-3 बड़े चम्मच
  • जीरा: 1 चम्मच
  • सौंफ: 2 चम्मच
  • मेथी दाना: 1/2 चम्मच
  • कलौंजी : 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
  • अमचूर पाउडर : 2 चम्मच
  • नमक: 2 चम्मच (स्वादानुसार)
  • सिरका : 1 बड़ा चम्मच
  • हींग: 1 चुटकी

बनाने की विधि

  • मिर्च तैयार करें: हरी मिर्च को अच्छे से धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें. ध्यान रहे कि मिर्च पर पानी बिल्कुल न रहे. अब मिर्च को बीच से एक लंबा चीरा लगा दें. आप चाहें तो इन्हें 1-2 इंच के टुकड़ों में भी काट सकते हैं.
  • मसाले भूनें: एक कड़ाही में जीरा, सौंफ और मेथी दाना डालकर धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक भूनें जब तक कि उनमें से खुशबू न आने लगे. मसालों को ठंडा होने दें और फिर इन्हें दरदरा पीस लें.
  • अचार बनाएं: अब उसी कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे तो आंच बंद कर दें. तेल थोड़ा ठंडा होने पर इसमें कलौंजी और हींग डालें.
  • मिर्च पकाएं: अब कड़ाही में कटी हुई हरी मिर्च डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें.मिर्च को ज़्यादा न पकाएं बस उनका रंग हल्का बदल जाए.
  • मसाले मिलाएं: अब आंच को धीमा करके इसमें पिसे हुए मसाले, हल्दी पाउडर और नमक डालें. सभी को अच्छे से मिलाएं ताकि मिर्च पर मसालों की एक अच्छी परत चढ़ जाए.
  • अमचूर और सिरका डालें: अंत में आंच बंद करके अमचूर पाउडर और सिरका डालकर अच्छे से मिला लें. सिरका इस अचार की शेल्फ लाइफ बढ़ा देगा.

Also Read : Corn Cheese Samosa Recipe: चाय के साथ ट्राई करें क्रिस्पी और चीजी समोसा

Also Read : Baked Dahi Bhalla Recipe: बिना फ्राई किए भी बनेंगे एकदम नरम और टेस्टी दही भल्ला

Also Read :Thoran Recipe: 10 मिनट में बनायें केरल का यह सीक्रेट तोरन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola