Green Anarkali Suit for Sawan 2025: सावन में पहनें ये बॉलीवुड इंस्पायर्ड ग्रीन अनारकली, ट्रेडिशनल लुक में लगें स्टाइलिश और फैशनेबल

Green Anarkali Suit
Green Anarkali Suit for Sawan 2025: आइए देखते हैं सावन में पहनने के लिए बॉलीवुड इंस्पायर्ड ग्रीन अनारकली सूट, जो ट्रेडिशनल लुक में भी आपको बनाएगा स्टाइलिश और फैशनेबल.
Green Anarkali Suit for Sawan 2025: सावन का महीना हर लड़की के लिए खास होता है. हर जगह हरियाली होती है और दिल में भक्ति का भाव भी. ऐसे में अगर लुक भी थोड़ा ट्रेडिशनल और थोड़ा स्टाइलिश हो जाए, तो बात ही कुछ और है. सावन में हरा रंग बहुत शुभ माना जाता है, और अगर आप बॉलीवुड से इंस्पिरेशन लेकर ग्रीन अनारकली सूट पहनें, तो आपका लुक और भी खास बन सकता है. ये ड्रेस न सिर्फ ट्रेंड में है, बल्कि आपको एक रॉयल और फैशनेबल लुक भी देती है. सावन में खास दिखने के लिए ये स्टाइल जरूर ट्राई करें.
Green Anarkali Suit for Sawan 2025: आलिया भट्ट कंट्रास्ट स्टाइल

आलिया भट्ट का यह कंट्रास्ट अनारकली लुक बेहद ट्रेंडी और एलिगेंट है. ग्रीन सूट के साथ कंट्रास्ट दुपट्टा और मैचिंग के प्रिंटेड सलवार बेहद ही स्टाइलिश और खूबसूरत हैं.
Green Anarkali Suit for Sawan 2025: जान्हवी कपूर फ्लोरल प्रिंट अनारकली सूट

आजकल फ्लोरल प्रिंट का अनारकली बहुत ट्रेंड में चल रहा है. सावन में आप जहान्वी कपूर जैसे डिजाइन के फ्लोरल प्रिंट अनारकली ले सकती हैं. यह लुक बहुत फ्रेश और फेमिनिन लगता है.
Green Anarkali Suit for Sawan 2025: करिश्मा कपूर डिजाइनर सूट

करिश्मा कपूर का ये डिजाइनर अनारकली सूट रॉयल और ग्रेसफुल है. इस तरह का सूट ट्रेडिशनल मौकों पर ग्लैमरस लुक देता है.
Green Anarkali Suit for Sawan 2025: ऐश्वर्या राय बच्चन स्टाइलिश अनारकली

ऐश्वर्या का स्टाइलिश अनारकली लुक एकदम क्लासिक और एलिगेंट है. ग्रीन कलर के साथ गोल्डन डिजाइन और सिंपल वर्क इस सूट को सावन के लिए परफेक्ट और रिच बनाते हैं.
Green Anarkali Suit for Sawan 2025: माधुरी दीक्षित हेवी अनारकली सूट

माधुरी दीक्षित का हेवी वर्क वाला अनारकली सूट बेहद ग्रेसफुल है. इस तरह की ड्रेस त्योहारों और खास पूजा में पहनने के लिए परफेक्ट है.
ये भी पढ़ें: Latest Mehndi Designs 2025: सावन में रचाएं ये स्टाइलिश और हल्की मेहंदी डिजाइंस, जो हर कोई कॉपी करना चाहेगा
ये भी पढ़ें: Bollywood Green Saree Designs: सावन में छा जाएं बॉलीवुड ग्रीन साड़ी के साथ, देखें ट्रेंडी डिजाइन्स
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




