Bollywood Green Saree Designs: सावन में छा जाएं बॉलीवुड ग्रीन साड़ी के साथ, देखें ट्रेंडी डिजाइन्स

Updated at : 02 Jul 2025 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Bollywood Green Saree Designs

Bollywood Green Saree Designs

Bollywood Green Saree Designs: आइए देखें इस सावन के लिए सबसे ट्रेंडी और खूबसूरत बॉलीवुड स्टाइल ग्रीन साड़ी डिजाइंस.

विज्ञापन

Bollywood Green Saree Designs: सावन के महीने में हरे रंग की साड़ी पहनना सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट भी बन चुका है. खासकर जब बात हो बॉलीवुड स्टाइल ग्रीन साड़ी की, तो लुक में चार-चांद लग जाते हैं. आजकल की ट्रेंडी डिजाइंस ने पारंपरिक साड़ी को मॉडर्न टच देकर और भी ग्लैमरस बना दिया है. चाहे तीज हो या रक्षाबंधन, हर मौके पर आप इन खूबसूरत ग्रीन साड़ियों में स्टाइलिश और एलिगेंट दिख सकती हैं. आइए देखें इस सावन के लिए सबसे ट्रेंडी और खूबसूरत बॉलीवुड स्टाइल ग्रीन साड़ी डिजाइंस.

Bollywood Green Saree Designs

मधुरी दीक्षित की यह शिफॉन और नेट साड़ी बेहद एलिगेंट और क्लासिक लुक देती है. हल्के फैब्रिक और सिंपल डिजाइन के साथ यह साड़ी सावन के खास मौके के लिए परफेक्ट है.

दीपिका पादुकोण की सीक्वेंस और सिल्क साड़ी बहुत ही स्टाइलिश और सुंदर है. सावन के मौसम में यह साड़ियां खासतौर पर पारंपरिक और फैशनेबल लुक देती हैं.

साड़ी के ट्रेंड में अदिति राव की डिजाइनर साड़ियां हमेशा सबसे आगे रहती हैं. अदिति राव की (peacock green) हरी साड़ी आजकल बहुत फैशनेबल और ट्रेंडी बन चुकी है.

अगर आप इस सावन में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट वाली ग्रीन साड़ी आपके लिए बेस्ट रहेंगी. इसके लिए आप जान्हवी कपूर जैसी खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट साड़ियां चुन सकती हैं, जो आपको मॉडर्न और फ्रेश लुक देंगी.

अनुष्का शर्मा की ग्रीन डिजाइनर साड़ियां सावन के लिए एक बहुत ही खूबसूरत चॉइस होंगी. अगर आप एलिगेंट लुक चाहती हैं तो आप उनकी स्टाइल को फॉलो कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें: Latest Heel Designs: फैशन वर्ल्ड में छा गई ये नई हील डिजाइन्स, देखें लेटेस्ट कलेक्शन

ये भी पढ़ें: Cannes 2025 में किसका लुक रहा सबसे हिट? देखें बॉलीवुड के Top 10 Celebrity Looks

ये भी पढ़ें: Bollywood Fashion Trends: बॉलीवुड डीवाज से लें इंस्पिरेशन, इस वेडिंग सीजन ट्राई करें ये फैशन ट्रेंड्स

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola