थाईलैंड की धरती पर IHRCCC के द्वारा निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा, यहां करें इन जगहों की सैर
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Aug 2023 10:23 AM
Tiranga Yatra In Thailand: आने वाली 28 सितंबर को थाईलैंड की धरती पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स एन्ड क्राइम कंट्रोल काउंसिल (IHRCCC) ने आज दिल्ली के हिमाचल भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा इस आयोजन की जानकारी दी गयी.
-
दुनिया के सभी धर्म के लोगो को जोड़ना है तिरंगा यात्रा का मकसद
-
बड़े सरकारी अधिकारी व राजनेता शामिल होने जा रहे है
-
थाईलैंड में रहने वाले लोग भी भाग ले रहे है
आने वाली 28 सितंबर को थाईलैंड की धरती पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी. इंटरनेशनल ह्युमन राइट्स एन्ड क्राइम कंट्रोल काउंसिल (IHRCCC) ने आज दिल्ली के हिमाचल भवन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा इस आयोजन की जानकारी दी गयी. संस्था की और से IHRCCC के चीफ डॉ वीपी सिंह, श्री रोहित जैन और ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया और आगामी थाइलैंड कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया. डॉ वीपी सिंह ने कहा कि इस बार “अदभुद भारत, सम्पन्न भारत,आत्म निर्भर भारत” का यह पहला इंटरनेशनल कार्यक्रम है जिसमे थाईलैंड के पटाया में 25 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए IHRCCC की टीम दिन रात मेहनत कर रही है.देश के साथ साथ विदेशो में भी लोगो से संपर्क किया जा रहा है.हम चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन से जुड़े और इसको सफल बनायें.
Also Read: Independence Day 2023: लाल किला का असली नाम क्या है?
इस आयोजन में थाईलैंड में थाईलैंड में रहने वाले लोग भी भाग ले रहे है.साथ ही इस तिरंगा यात्रा में थाईलैंड के कई बड़े सरकारी अधिकारी व राजनेता शामिल होने जा रहे है. डॉ वीपी सिंह ने कहा कि हमने इस यात्रा के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर को भी निमंत्रण पत्र भेजा है वो भी हम लोगो का हौसला बढ़ाये और हमारे इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.
इस मौके पर IHRCCC के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित जैन ने कहा कि इस कार्यक्रम ने लोगो को सम्मानित भी किया जाएगा.जिसमे बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्य श्री देश के प्रतिभाशाली लोगो को अवार्ड देकर सम्मानित करेगी.उन्होंने बताया कि इसके लिए थाईलैंड के पटाया में डूसिट थानी होटल में अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया किया जाएगा. आज इस मौके पर IHRCCC का विस्तार भी किया गया.
जिसमे संस्था में कुछ पदाधिकारी को भी मनोनीत किया गया जिसमें श्रीमान रोहित जैन को राष्ट्रीय अध्यक्ष( प्रशासन) एवं राकेश कुमार मेहता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष( प्रशासन) के पद पर मनोनीत किया गया संस्था के समस्त पदाधिकारियों ने हर्ष एवं उल्लास के साथ उनका स्वागत किया. संस्था की उच्चायुक्त आकांक्षा विद्यार्थी ने कहा समाज के लिए हम और हमारा संगठन हमेशा प्रतिबद्ध है .इस प्रेस वार्ता में आकांक्षा विद्यार्थी उच्चायुक्त, प्रियंका शर्मा, प्रियंका कौर, शिप्रा राय, सौरभ सचान दीपक सिंह रोशनी सिंह,घनश्याम यादव,विशाल जी ने भाग लिया .
थाइलैंड में घूमने की जगह
बैंकॉक
थाईलैंड की कैपिटल बैंकॉक जो कि एक मेट्रो सिटी है और इस देश का सबसे अधिक आबादी वाला शहर भी है. यहां आपको शानदार मंदिर और तीर्थ स्थल देखने को मिलेंगे. इन मंदिरों की वास्तु शिल्प कला देखते ही बनती है.
चियांग माई
यह स्थान थाईलैंड के उत्तरी पहाड़ी इलाकों में स्थित है. यहां का वाइट टेंपल थाईलैंड का एकमात्र हस्तशिल्प मंदिर है, जोकि थाईलैंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में सबसे ऊपर आता है. इसके अलावा यहां का मार्केट और संग्रहालय भी प्रसिद्ध है.
फुकेत
यह स्थान पश्चिमी तट पर स्थित है और थाईलैंड में घूमे जाने वाले प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है. फुकेत थाईलैंड के सबसे प्रमुख समुद्र तटों का एक घर है और दुनिया भर के पर्यटकों के लिए सबसे लोकप्रिय समुद्र तट है. यहाँ पर 45 मीटर लंबा एक बुद्ध टावर भी स्थित है.
अयुत्या
यह चाओ फ्राया नदी घाटी में स्थित है. यह थाईलैंड की प्राचीन राजधानी और यहां का प्रमुख महानगर भी है.
खाओ याई नेशनल पार्क
खाओ याई नेशनल पार्क थाईलैंड में स्थित यहां पर अपने परिवार के साथ घूमने जाने के लिए एक बेहतरीन जगह है. शांत वातावरण वाला यह पार्क बच्चों को भी काफी अधिक पसंद आता है. यहां पर कई बड़े छोटे जानवर जैसे – हाथी, भालू, हिरण देखे जा सकते है.
इरावन जलप्रपात
इरावन नेशनल पार्क में स्थित इरावन जलप्रपात कंचनबुरी से कुछ दूरी पर स्थित है. यह जलप्रपात इरावन नेशनल पार्क के प्रमुख आकर्षणों में से एक है. ऐसा कहा जाता है कि इरावन 7 तीरों वाले स्तंभों से बना है.
फ्लोटिंग मार्केट
फ्लोटिंग मार्केट एक तरह का जलीय बाजार है, जहां आप छोटी नाव में बैठकर यहां के बाजार से खरीदी कर सकते हैं. जलीय बाजार आपको थाई संस्कृति से परिचित कराता है, यहां पर आप थाई बॉक्सिंग का आनंद भी ले सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










