सब्जी से हटकर गोभी से बनाएं टेस्टी चोखा, नूपुर ने शेयर की रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Mar 2026 3:21 PM
गोभी का चोखा (इमेज- इंस्टाग्राम@my_kitchenn_diaries )
Gobhi Ka Chokha: अगर आप कम तेल और कम मसाले में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो गोभी का चोखा बना सकते हैं. आइए जानते हैं गोभी का चोखा बनाने की रेसिपी.
Gobhi Ka Chokha: गोभी का इस्तेमाल करके आपने भी सब्जी तो जरूर तैयार किया होगा. इससे आप और भी की चीजें बना सकते हैं. गोभी से चिली, पराठा, टिक्की या पकौड़े बनाए जाते हैं. लेकिन क्या आपने काभी गोभी चोखा का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो आप इसे एक बार जरूर ट्राई करें. गोभी का चोखा बनाना भी आसान है और इसे आप रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं. अगर आप भी गोभी का चोखा बनाना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर नूपुर के तरीके को ट्राई कर सकते हैं. इस रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @my_kitchenn_diaries पर शेयर किया गया है.
गोभी का चोखा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 1 फूलगोभी
- एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी
- स्वादानुसार नमक
- 1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
- 4 साबुत सूखी लाल मिर्च
- 8 से 10 लहसुन की कलियां
- 2 प्याज
- 2–3 टमाटर
- एक मुट्ठी ताजा हरा धनिया
गोभी का चोखा कैसे तैयार करें?
- गोभी का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी को गर्म करें. इसमें आप हल्दी और नमक डाल दें. अब फूलगोभी को इसमें डाल दें. इसे आप 10 मिनट के लिए ढककर पका दें.
- अब आप एक पैन में सरसों का तेल डालें. इसमें आप सूखी लाल मिर्च को डाल दें. मिर्च को बाहर प्लेट में निकाल दें. इसके बाद आप लहसुन की कलियों को डाल कर भूनें. इसे भी प्लेट में निकाल लें.
- फिर प्याज डालकर भूनें और प्लेट में निकाल लें. अब पैन में टमाटर को आधा काटकर सॉफ्ट होने तक पका लें. टमाटर का छिलका हटा लें. इसे भी प्लेट में निकाल दें.
- अब आप इसी प्लेट में गोभी को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मैश करें. बारीक कटी धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स करें. इस तरह से आप गोभी का चोखा तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ
यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










