ePaper

Glowing Skin Tips: हर मौसम में चमकती त्वचा चाहिए? अपनाएं ये 6 नेचुरल स्किन केयर रूटीन

Updated at : 01 Aug 2025 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
Glowing Skin Tips

Glowing Skin Tips

Glowing Skin Tips: अगर आप हर मौसम में दमकती और हेल्दी स्किन चाहती हैं, तो आपको अपनाने होंगे कुछ सिंपल लेकिन असरदार नेचुरल रूटीन. ये न सिर्फ आपकी स्किन को निखारेंगे बल्कि लंबे समय तक जवां भी बनाए रखेंगे.

विज्ञापन

Glowing Skin Tips: हर मौसम में त्वचा की देखभाल करना जरूरी है क्योंकि मौसम के बदलते ही स्किन की जरूरतें भी बदल जाती हैं. कई बार गर्मी में स्किन ऑयली हो जाती है तो सर्दियों में रूखी और बेजान. अगर आप हर मौसम में दमकती और हेल्दी स्किन चाहती हैं, तो आपको अपनाने होंगे कुछ सिंपल लेकिन असरदार नेचुरल रूटीन. ये न सिर्फ आपकी स्किन को निखारेंगे बल्कि लंबे समय तक जवां भी बनाए रखेंगे. आइए जानते हैं 6 ऐसे नेचुरल स्किन केयर रूटीन जो हर मौसम में आपकी स्किन का ख्याल रखेंगे.

Glowing Skin Tips: नीम और तुलसी का फेसवॉश

नीम और तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो हर मौसम में स्किन को पिंपल्स और इन्फेक्शन से बचाते हैं. गर्मियों में पसीने से होने वाले ब्रेकआउट्स हों या सर्दियों में गंदगी से हुए ब्लैकहेड्स, ये नैचुरल क्लीनजर त्वचा को गहराई से साफ करता है.
रूटीन: हफ्ते में 3-4 बार नीम-तुलसी वाला फेसवॉश इस्तेमाल करें.

Glowing Skin Tips: गुलाबजल और एलोवेरा जेल से करें टोनिंग

हर मौसम में स्किन को हाइड्रेटेड और फ्रेश रखना जरूरी है. गुलाबजल स्किन को ठंडक देता है और एलोवेरा जेल सूजन, रेडनेस और जलन को कम करता है.
रूटीन: नहाने के बाद और रात को सोने से पहले टोनर के रूप में एलोवेरा और गुलाबजल लगाएं.

ये भी पढ़ें: Why Women Need More Sleep Than Men: महिलाओं को चाहिए पुरुषों से ज्यादा नींद? वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, रिजल्ट देख चौंक जाएंगे आप

Glowing Skin Tips: हफ्ते में दो बार करें बेसन और दही से स्क्रब

स्किन की डेड सेल्स हर मौसम में जमती हैं जो चेहरे की चमक को कम कर देती हैं. बेसन और दही मिलाकर तैयार किया गया स्क्रब त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और ग्लो बढ़ाता है.
रूटीन: हफ्ते में 2 बार 10 मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें.

Glowing Skin Tips: नारियल तेल से करें रात को मसाज

हर मौसम में स्किन को पोषण की जरूरत होती है. नारियल तेल में विटामिन E होता है जो स्किन को रिपेयर करता है. ये रातभर स्किन को मॉइश्चराइज करता है और ग्लो लाता है.
रूटीन: रात को चेहरे पर हल्की मसाज करके नारियल तेल लगाएं और छोड़ दें.

ये भी पढ़ें: Wrinkle Removal Tips: चेहरे की झुर्रियां हटाएं इन 3 आसान घरेलू नुस्खों से, असर दिखेगा कुछ ही दिनों में

Glowing Skin Tips: सीजनल फल खाएं और फेसपैक बनाएं

तरबूज, खीरा, संतरा, पपीता जैसे मौसम के फल न सिर्फ खाने से फायदेमंद हैं बल्कि स्किन पर लगाने से भी गजब का असर दिखाते हैं.
रूटीन: हर हफ्ते 1 बार किसी ताजे फल का फेसपैक बनाकर 15 मिनट तक लगाएं.

Glowing Skin Tips: खूब पानी पिएं और नींबू-शहद लें सुबह

स्किन का ग्लो अंदर से आता है. डिहाइड्रेशन हर मौसम में स्किन को डल बनाता है. सुबह गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से स्किन अंदर से साफ रहती है और नेचुरल ग्लो आता है.
रूटीन: दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी और सुबह नींबू-हनी वॉटर पीना शुरू करें.

ये भी पढ़ें: Skin Care Tips: साफ-सुथरी और चमकती त्वचा के लिए रोज करें ये मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन

ये भी पढ़ें: Best Natural Face Masks for Glowing Skin: स्किनकेयर रूटीन में शामिल करें ये 4 नेचुरल फेस मास्क, ग्लोइंग स्किन पाएं

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola