ePaper

Chanakya Niti: अगर रिश्ते संभालने हैं तो चाणक्य की इन बातों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Updated at : 27 Jul 2025 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आज के दौर में भी अगर हम चाणक्य की इन बातों को अपनाएं, तो हमारे रिश्तों में मजबूती और मिठास बनी रह सकती है. आइए जानते हैं चाणक्य नीति की वो जरूरी बातें, जो हर किसी को अपने रिश्तों में ध्यान रखनी चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: प्राचीन भारत के महान ज्ञानी चाणक्य न सिर्फ राजनीति के जानकार थे, बल्कि रिश्तों को समझने में भी माहिर थे. उन्होंने इंसानी व्यवहार, दोस्ती, परिवार और जीवन के तमाम रिश्तों पर कई गहरी बातें कही हैं. आज के दौर में भी अगर हम चाणक्य की इन बातों को अपनाएं, तो हमारे रिश्तों में मजबूती और मिठास बनी रह सकती है. आइए जानते हैं चाणक्य नीति की वो जरूरी बातें, जो हर किसी को अपने रिश्तों में ध्यान रखनी चाहिए.

Chanakya Niti: हर बात हर किसी को न बताएं

चाणक्य कहते हैं कि अपने जीवन की हर बात सबके साथ साझा नहीं करनी चाहिए. रिश्तों में भी सीमाएं जरूरी हैं. हर राज, हर समस्या, हर विचार अगर आप किसी से भी शेयर करेंगे, तो वह आपके रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकता है.

Chanakya Niti: वाणी में मधुरता रखें

चाणक्य मानते थे कि कठोर शब्द अच्छे रिश्तों को भी खत्म कर सकते हैं. आपकी बातों में मिठास होगी, तो रिश्ता मजबूत होगा. गुस्से में बोले गए शब्द दिलों को तोड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पुरुषों के लिए चाणक्य की चेतावनी, ये 5 गलतियां करोगे तो सब कुछ खो दोगे

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जिस दिन आप चाणक्य की ये 3 बातें अपनाएंगे, उसी दिन से आपकी किस्मत बदलना शुरू हो जाएगी

Chanakya Niti: झूठ और धोखा से रिश्ता नहीं टिकता

चाणक्य नीति में कहा गया है कि झूठ और धोखा रिश्ते की नींव को कमजोर कर देते हैं. अगर आप अपने किसी करीबी के साथ सच्चे नहीं हैं, तो देर-सबेर वह रिश्ता टूट सकता है. विश्वास ही हर रिश्ते की असली ताकत है.

Chanakya Niti: सामने वाले की बात ध्यान से सुनें

चाणक्य कहते हैं कि जो केवल खुद की बातें करता है और सामने वाले की नहीं सुनता, उसके रिश्ते लंबे समय तक नहीं टिकते. रिश्तों में संवाद दो तरफा होना चाहिए. सुनना भी उतना ही जरूरी है जितना बोलना.

Chanakya Niti: सम्मान देना सीखें

हर रिश्ता तभी टिकता है जब उसमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान हो. चाहे वह दोस्ती हो, परिवार हो या दांपत्य रिश्ता, चाणक्य की नजर में बिना सम्मान के कोई भी रिश्ता अधूरा है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 आदतों से बनता है इंसान राजा या रंक, जानिए क्या कहती है नीति

Chanakya Niti: ईर्ष्या और तुलना से दूर रहें

अगर आप किसी रिश्ते में बार-बार तुलना या जलन की भावना लाते हैं, तो वह धीरे-धीरे टूटने लगता है. चाणक्य नीति के अनुसार, अपने रिश्तों में ईर्ष्या नहीं, बल्कि प्रोत्साहन और सहयोग होना चाहिए.

Chanakya Niti: गलतफहमी को समय रहते दूर करें

चाणक्य कहते हैं कि रिश्तों में अगर कोई गलतफहमी हो जाए, तो उसे समय पर सुलझा लेना चाहिए. अगर आप चुप रहते हैं और बातें बढ़ती जाती हैं, तो रिश्ता दूरियों में बदल सकता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की नजर में कैसी स्त्री होती है शुभ, जानिए वो 5 गुण जो हर महिला में होने चाहिए

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: जो पुरुष इन 3 चीजों को नहीं समझता, वो जीवन भर दुखी रहता है

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर चाहते हो सम्मान और सफलता, तो ये बातें जिंदगी में उतार लो

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola