ePaper

Glowing Skin Morning Routine:सुबह उठकर करें ये 3 काम,शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा

Updated at : 15 Sep 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Glowing Skin Morning Routine

Glowing Skin Morning Routine

Glowing Skin Morning Routine : बिना मेकअप भी चमकेगा चेहरा. सिर्फ 3 आसान आदतें अपनाएं और 1 हफ्ते में पाएं शीशे जैसा ग्लो. जानें सुबह का सबसे असरदार स्किन केयर रूटीन.

विज्ञापन

Glowing Skin Morning Routine: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन बिना मेकअप के भी शीशे जैसी चमकदार और बेदाग दिखे. अक्सर लोग सोचते हैं कि ऐसा निखार पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स या लंबे स्किन केयर रूटीन की जरूरत होती है.लेकिन सच तो यह है कि आपकी स्किन का असली ग्लो आपकी सुबह की कुछ छोटी-छोटी आदतों पर निर्भर करता है. हम आपके लिए लाए हैं सुबह उठकर करने वाले सिर्फ 3 ऐसे काम जो आपकी स्किन को अंदर से हेल्दी बनाकर उसे शीशे जैसा चमका देंगे. इन आदतों को अपनाकर आप सिर्फ 1 हफ्ते में अपने चेहरे पर एक जबरदस्त चमक महसूस करेंगे.

  • गुनगुना पानी पिएं: सुबह उठते ही सबसे पहले एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिएं. यह आदत शरीर को अंदर से हाइड्रेट करती है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है जिससे आपकी स्किन साफ और चमकदार दिखती है.
  • फेस वॉश और जेंटल स्क्रब : हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करें और हफ्ते में 2–3 बार जेंटल स्क्रब से एक्सफोलिएट करें. यह डेड स्किन को हटाकर त्वचा को नरम और चमकदार बनाता है.
  • कुछ मिनट का व्यायाम या योग : सुबह 10 से 15 मिनट का हल्का व्यायाम या योग जैसे सूर्य नमस्कार आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है. बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से त्वचा की कोशिकाओं को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है जिससे चेहरे पर एक प्राकृतिक गुलाबी निखार और चमक आती है.

Also Read : Home Remedy For Glowing Skin: मिनटों में स्किन होगी ग्लोइंग,आपकी ही रसोई में छिपा है जादुई लेप

Also Read : Oily Skin Glow: चिपचिपी त्वचा को कहें बाय-बाय, इस जादुई पैक से पाएं बेदाग निखार

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola