मां की ये 5 आदतें तय करती हैं बेटी का भविष्य, इन्हीं से बनती है उसकी सोच और पर्सनालिटी

Updated:
विज्ञापन

मां की किन आदतों का असर बेटी की जिंदगी पर पड़ता है? AI image

Girl Parenting Guide: हर मां चाहती है कि उसकी बेटी बड़ी होकर मजबूत, समझदार और कॉन्फिडेंट बने. लेकिन इसके लिए सिर्फ सीख देना काफी नहीं होता, क्योंकि बेटियां अपनी मां की हर छोटी आदत से भी बहुत कुछ सीखती हैं. आइए जानते हैं मां की ऐसी 5 आदतों के बारे में, जो बेटी की सोच, कॉन्फिडेंस और पूरी पर्सनालिटी पर गहरा असर डाल सकती हैं.

विज्ञापन

Girl Parenting Guide: हर मां की चाहत होती है कि उसकी बेटी जब बड़ी हो, तो वह एक समझदार, निडर और खुशमिजाज इंसान बने. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेटियां सिर्फ मां की सिखाई हुई बातों से ही चीजों को नहीं सीखती हैं? लड़कियां अक्सर अपनी मां को हर दिन जो करते हुए देखती हैं, उन चीजों से सबसे ज्यादा सीखती हैं. मां की छोटी से छोटी आदतें भी बेटी के मन और उसकी सोच पर काफी गहरा असर डालती हैं. अगर आपकी एक बेटी है और आप चाहती हैं कि उसका कॉन्फिडेंस मजबूत हो और वह जिंदगी के सभी फैसले सही से ले सके, तो आपको अपनी कुछ आदतों पर आज से ही ध्यान देना शुरू कर देना होगा. आज हम आपको मां की ऐसी 5 आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी बेटी की सोच और उसकी पर्सनालिटी को पूरी तरह से बदलने की ताकत रखती हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

girl parenting tips
girl parenting tips

खुद की इज्जत करना और अपना ख्याल रखना

अक्सर माएं अपने घर और परिवार को हैंडल करने में इतनी बिजी हो जाती हैं कि अपनी सेहत, अपनी खुशियों और अपनी पसंद और नापसंद का ख्याल रखना पूरी तरह से भूल ही जाती हैं. जब एक बेटी अपनी मां को हमेशा खुद को अनदेखा करते हुए देखती है, तो उसके दिमाग में यह बात बैठ जाती है कि औरतों को हमेशा खुद को पीछे ही रखना चाहिए. लेकिन जब मां अपनी सेहत का ख्याल रखने लगती हैं, अपने शौक पूरे करती हैं और खुद से प्यार करने लगती हैं, तो बेटियां भी खुद की वैल्यू करना सीख जाती हैं. उन्हें यह बात समझ में आने लगती है कि दूसरों का ख्याल रखना अच्छी बात होती है, लेकिन खुद का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी होता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ पढ़ाई नहीं, 5 से 10 साल की उम्र में बच्चों को जरूर सिखाएं ये आदतें, जो बनाएंगी उन्हें जिंदगी में सफल और जिम्मेदार

मुश्किलों का हिम्मत से सामना करना

जिंदगी में सब कुछ हमेशा एक जैसा आसान नहीं होता है, कभी न कभी लाइफ में दिक्कतें आती ही हैं. ऐसे हालात में मां जैसा बर्ताव करती है, बेटी भी वही सीखती है. अगर मां किसी भी छोटी सी मुसीबत से घबराकर रोने लगे या हार मान ले, तो बेटी भी डरपोक बन सकती है. लेकिन अगर मां शांत रहकर समस्या का हल ढूंढती है, तो बेटी भी हिम्मतवाली बनती है. वह समझ जाती है कि जिंदगी में ऐसी कोई प्रॉब्लम नहीं है, जिसका कोई सॉल्यूशन न हो.

दूसरों के बारे में बात करने का तरीका

मां जिस तरह और जिस टोन में दूसरों से बात करती है, बेटी की सोच भी धीरे-धीरे वैसी ही बनने लगती है. अगर मां ही हर समय दूसरों की बुराई करती रहेगी, चुगली करती रहेगी या फिर उनकी कमियां निकालती रहेगी, तो बेटी भी दूसरों को उसी नजर से देखना शुरू कर देती है. लेकिन अगर मां दूसरों के प्रति दया रखती है और उनकी अच्छी बातों पर फोकस करती है, तो बेटी भी बड़े दिल वाली और पॉजिटिव थिंकिंग वाली बनती है. ऐसे में बेटी भी दूसरों की इज्जत करना सीख जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा नए लोगों के सामने चुप हो जाता है? उसकी झिझक दूर करने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

अपने गुस्से और मूड को हैंडल करना

जब मां गुस्से या फिर स्ट्रेस में होती है, तो वह कैसे रिएक्ट करती है? इस बात का बेटी के दिमाग पर बहुत ही गहरा असर पड़ता है. चीखना, चिल्लाना, चीजें फेंकना या गुस्सा मन में दबाकर बैठ जाना, इन आदतों से बेटी अंदर से इनसिक्योर महसूस करने लगती है. लेकिन जब मां अपनी बात शांत होकर समझाती है और गुस्से में भी सही शब्दों का इस्तेमाल करती है, तो बेटी सीखती है कि बिना झगड़ा किए भी अपनी बात मजबूती से कैसे रखी जाती है.

दूसरों से अपनी तुलना न करना

अगर मां ही बार-बार अपनी तुलना दूसरों से करती है, जैसे कि उसके पास कितना बड़ा घर है, गाड़ियां हैं या फिर वह कितनी सुंदर है, तो बेटी के मन में भी एक तरह की हीन भावना यानी कि खुद को कम आंकने की आदत आ जाती है. वह खुद की तुलना भी दूसरों से करना शुरू कर देती है. अगर आप एक मां हैं, तो आपके पास जो भी है उसी में खुश रहना सीखें और खुद की अहमियत को समझना शुरू कर दें. जब माएं ऐसा करती हैं, तो बेटी का कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है और वह खुद पर भरोसा करना सीखती है.

ये भी पढ़ें: 1 से 3 साल के बच्चे को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दें? ये 5 चीजें बनेंगी उसकी सीखने की पहली सीढ़ी


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola