साड़ी पहनकर बैकफ्लिप मारने वाली लड़की ने अब होली पर मचाया धमाल, नया वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग

Parul Arora, backflip girl, backflip girl Viral Video, backflip Videos, Viral News, : यदि आपको याद हो तो कुछ दिन पहले जिम्नास्ट पारुल अरोड़ा का बैकफ्लिप मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसे खूब शेयर किया गया. इस वायरल वीडियो को जिसने भी देखा था, वो हैरान रह गया. बात ये है कि लोग ज्यादातर स्पोर्ट्स वियर पहनकर बैकफ्लिप करते हैं, लेकिन पारुल ने पारंपरिक साड़ी में ऐसा करके सभी को चौंकने का काम किया.
Parul Arora, backflip girl : यदि आपको याद हो तो कुछ दिन पहले जिम्नास्ट पारुल अरोड़ा का बैकफ्लिप मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था जिसे खूब शेयर किया गया. इस वायरल वीडियो को जिसने भी देखा था, वो हैरान रह गया. बात ये है कि लोग ज्यादातर स्पोर्ट्स वियर पहनकर बैकफ्लिप करते हैं, लेकिन पारुल ने पारंपरिक साड़ी में ऐसा करके सभी को चौंकने का काम किया.
वह अब सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उनके नए वीडियो का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. पारुल का होली पर नया वीडियो आया है, जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो में वह बैकफ्लिप के दौरान रंगों को उड़ाते हुए दिख रही है.
पारुल ने अपना नया वीडियो आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसपर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शिल लिखा, इंस्टाग्राम परिवार को होली की शुभकामनाएं…. वीडियो में देखा जा सकता है कि पारुल किसी पार्क में हैं और वहां वह बैक टू बैक कई बैकफ्लिप लगा रही हैं. वीडियो में उनका वही पुराना बेबाक और निडर अंदाज देखकर सभी के मुंह से वाह…वाह…निकल रहा है.
https://www.instagram.com/reel/CM_WZAKJ7dQ/?utm_source=ig_embed
वीडियो में नजर आ रहा है कि पारुल पार्क में मौजूद बेंच पर से एक बैकफ्लिप कर रही हैं. इस दौरान वह अपने हाथों से हवा में रंगों को उड़ाती हैं, जिसका दुश्य बेहद मनमोहक जान पड़ता है…
Posted BY : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




