Gardening Tips: बालकनी को बनाएं फूलों और हरियाली से भरा मिनी गार्डन, लगाएं ये पौधे
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Jun 2025 3:17 PM
balcony garden ( AI Image)
Gardening Tips: कई लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है और वे गमले में पौधे को लगाते हैं. आप बालकनी के लुक को बढ़ाने के लिए कुछ फूल वाले पौधों को आसानी से गमले में लगा सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में.
Gardening Tips: आजकल कई लोग फ्लैट में रहते हैं और जगह कम होने के कारण पेड़ पौधे को लगाना और केयर करना मुश्किल होता है. जिन लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है वे बालकनी में गमले में पौधे को लगाते हैं. इस तरह से गार्डनिंग भी कर पाते हैं और आपके बालकनी के लुक को भी और बढ़ा देते हैं. गमले में आप कुछ ऐसे पौधों को लगा सकते हैं जिनमें सुंदर फूल आते हो. ये आपके बालकनी को एक अच्छा लुक देता है और शाम के टाइम में आप बालकनी में बैठकर कुछ समय खुद को दे पाएंगे. तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिसे आप आसानी से घर में लगा सकते हैं.
गेंदा का पौधा

गेंदा का पौधा को आप आसानी से गमले में लगा सकते हैं. इसकी देखभाल में कम मेहनत लगती है. इसके लिए धूप की जरूरत होगी और इसमें आप टाइम पर पानी डालें. इसके नारंगी और पीले रंग के फूल आपके बालकनी में काफी खूबसूरत दिखाई देंगे.
गुड़हल का पौधा

आप गुड़हल के पौधे को भी गमले में लगा सकते हैं. इसको लगाने के लिए आप एक बड़े गमले का इस्तेमाल करें. पौधा अच्छे से बढ़े इसके लिए आप मिट्टी, पानी और धूप का खास ख्याल रखें. पौधे की ग्रोथ के लिए समय पर खाद भी डालें. ये कई रंगों में आते हैं जो आपकी बालकनी की सुंदरता बढ़ाने में मददगार है.
गार्डनिंग से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बरसात में तुलसी के पौधे की देखभाल है आसान, अपनाएं ये असरदार उपाय
यह भी पढ़ें: Monsoon Plant Care Tips: बरसात का मौसम और पौधों के खराब होने की टेंशन? इन टिप्स से करें बेहतर देखभाल
रेन लिली का पौधा

बरसात के मौसम में रेन लिली के पौधे को लगा सकते हैं. गमले में लगे ये फूल काफी सुंदर लगते हैं. ये अलग रंगों में आते हैं. अगर आप भी पौधा लगाने का शौक रखते हैं तो आप रेन लिली को जरूर लगाएं.
सदाबहार को लगाएं

बालकनी के लुक को और बढ़ाने के लिए आप सदाबहार के पौधे को गमले में लगा सकते हैं. ये प्लांट भी अलग रंगों में आते हैं.
यह भी पढ़ें: Gardening Mistakes to Avoid: बालकनी में नहीं बढ़ रहे पौधे? ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










