ePaper

Ganpati Decoration 2025:बप्पा के स्वागत के लिए ट्राई करें ये 5 शानदार आइडियाज

Updated at : 19 Aug 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
Ganpati Decoration 2025:बप्पा के स्वागत के लिए ट्राई करें ये 5 शानदार आइडियाज

Ganpati Decoration 2025: बप्पा के लिए सबसे खास डेकोरेशन की तलाश है. जानें फूलों, लाइट्स और इको-फ्रेंडली तरीकों से सजावट के 5 आइडियाज.

विज्ञापन

Ganpati Decoration 2025: गणेश चतुर्थी बस आने ही वाली है और हर भक्त चाहता है कि इस साल बप्पा का स्वागत सबसे खास तरीके से किया जाए. भगवान गणेश को सजावट बहुत प्रिय है इसलिए उनके आगमन पर सुंदर और दिल को छू लेने वाली डेकोरेशन का होना बेहद जरूरी है. अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस साल कुछ नया और खास करना है तो हम लाए हैं आपके लिए 5 शानदार डेकोरेशन आइडियाज जो न केवल देखने में आकर्षक हैं बल्कि इको-फ्रेंडली और बजट-फ्रेंडली भी हैं. तो चलिए जानते हैं कैसे आप गणेश चतुर्थी को बना सकते हैं यादगार और भक्तिमय.

  • नेचुरल और इको-फ्रेंडली डेकोरेशन :केले के पत्ते, आम के पत्ते और गेंदे के फूलों से मंडप सजाएं. बप्पा की मूर्ति को मिट्टी की टोकरी या बांस की पेटी में स्थापित करें.दूर्वा घास का विशेष प्रयोग करें जो गणपति जी को अति प्रिय है. फूलों से बना तोरण दरवाजे और मंच दोनों को सजाता है.
  • लाइटिंग और पारंपरिक दीयों का प्रयोग करें: पूजा स्थल को एलइडी लाइट्स और झालरों से रोशन करें. इसे पारंपरिक लुक देने के लिए आप मिट्टी के दीयों और पानी में तैरती मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • फूलों से भरी सजावट : ताजे गुलाब, गेंदा, चमेली और ऑर्किड के फूलों का उपयोग करें.फूलों की पंखुड़ियों से रंगोली बनाएं.मूर्ति के चारों ओर फूलों की माला और सजावटी थाली रखें.
  • रंगोली और आर्टवर्क : मूर्ति के सामने एक सुंदर रंगोली बनाएं.आप दीवारों पर पेपर कटआउट्स और डेकोरेटिव स्टिकर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.यह आपके परिवार के लिए एक मजेदार गतिविधि हो सकती है.

थीम बेस्ड सजावट आइडिया

  • पारंपरिक थीम: लाल-पीले रंग के पर्दे, केले के पत्ते और पारंपरिक तोरण से क्लासिक लुक दें.
  • मॉडर्न थीम: पेपर लैम्प्स, एलइडी, बैकड्रॉप और सिंपल मेटैलिक टोन से नया स्टाइल ट्राई करें.
  • कलर थीम: एक ही रंग जैसे पीला, सफेद या हरा चुनकर उसके अनुसार सजावट करें.

इनपुट : साक्षी बादल

Also Read : Ganesh Chaturthi 2025: इस साल कब है गणेश चतुर्थी , जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Also Read : Ganesh Chaturthi Special Paan Laddoo: गणपति के भक्त हैं तो जरूर बनाएं ये टेस्टी और यूनिक पान लड्डू

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola