ePaper

Ganesh Chaturthi Saree Design: इस साल ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत साड़ी डिजाइन, पाएं फेस्टिव लुक

Updated at : 26 Aug 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi Saree Design: इस साल ट्रेंड में हैं ये खूबसूरत साड़ी डिजाइन, पाएं फेस्टिव लुक

Ganesh Chaturthi Saree Design :इस गणेश चतुर्थी पाएं सबसे लेटेस्ट और ट्रेंडिंग साड़ी डिजाइन आइडियाज.बनारसी, कांजीवरम से लेकर ऑर्गेंजा तक, जानें कौन सी साड़ी आपको देगी परफेक्ट फेस्टिव लुक.

विज्ञापन

Ganesh Chaturthi Saree Design: गणेश चतुर्थी पर हर महिला सबसे सुंदर दिखना चाहती है और साड़ी हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और फेस्टिवल के लिए यह सबसे पसंदीदा परिधानों में से एक है. अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे लेटेस्ट और ट्रेंडिंग साड़ी डिजाइन आइडियाज जो आपको फेस्टिव सीजन में स्टाइलिश और पारंपरिक लुक देंगे.

आप गोटा पट्टी वर्क, सीक्वेंस वर्क या एम्ब्रॉयडरी वाली जॉर्जेट या शिफॉन साड़ी गणेश चतुर्थी के लिए चुन सकती हैं. ये साड़ियां आपको एक मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देंगी.

Ganesh chaturthi saree design

बनारसी सिल्क (Banarasi Silk): बनारसी सिल्क साड़ियां हमेशा से ही त्योहारों की पहली पसंद रही हैं. इनकी शाही बनावट और खूबसूरत जरी का काम इन्हें खास बनाता है.इस गणेश चतुर्थी आप गोल्ड या सिल्वर जरी वर्क वाली ब्राइट कलर की बनारसी साड़ी चुन सकती हैं.

Ganesh Chaturthi Saree Design
Ganesh chaturthi saree design

कांजीवरम सिल्क (Kanjeevaram Silk): दक्षिण भारत की यह लोकप्रिय साड़ी अपनी शानदार बुनाई और वाइब्रेंट रंगों के लिए जानी जाती है. गणेश चतुर्थी जैसे शुभ अवसर के लिए कांजीवरम सिल्क साड़ी परफेक्ट है. आप टेम्पल बॉर्डर या रिच पल्लू वाली साड़ी चुन सकती हैं.

Ganesh Chaturthi Saree Design

ऑर्गेंजा साड़ी (Organza Saree): अगर आप एक हल्का और ट्रेंडी लुक चाहती हैं तो ऑर्गेंजा साड़ी आपके लिए परफेक्ट है. फ्लोरल प्रिंट या एम्ब्रॉयडरी वाली ऑर्गेंजा साड़ी इस फेस्टिव सीजन में बहुत चलन में है.पेस्टल या हल्के रंगों की साड़ी आपको एक सोबर और एलिगेंट लुक देगी.

Also Read : Ganesh Chaturthi Mehndi Design: गणेश चतुर्थी पर लगाएं लेटेस्ट और क्रिएटिव मेहंदी डिजाइन,बनें सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

Also Read : Ganesh Chaturthi 2025: बप्पा को पसंद हैं ये 5 भोग,जानें मोदक से लेकर पूरन पोली तक बनाने की विधि

Also Read : Ganesh Chaturthi 2025: इस साल कब है गणेश चतुर्थी , जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Also Read : Ganesh Chaturthi Special Paan Laddoo: गणपति के भक्त हैं तो जरूर बनाएं ये टेस्टी और यूनिक पान लड्डू

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola