देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जब ऐसे बनाएंगे फिश बिरयानी

फिश बिरयानी रेसिपी (Image-Gemini)
Fish Biryani Recipe: चिकन और मटन बिरयानी तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या कभी फिश बिरयानी को ट्राई करके देखा है? अगर नहीं तो फिर आप इसे एक बार जरूर खाकर देखें. आज आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
Fish Biryani Recipe: मटन और चिकन बिरयानी खाकर अगर आपका मन ऊब चुका हो तो कुछ अलग खाने का दिल कर रहा होगा. ऐसे में आप एक बार फिश बिरयानी ट्राई करके देखिए. इस बिरयानी को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा. इसका स्वाद तो इतना लाजवाब होता है कि इसे खाने के बाद आप बाकी बिरयानी का स्वाद भूल जाएंगे. इसे घर पर बनाने के लिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
फिश बिरयानी बनाने की सामग्री
- मछली – 750 ग्राम
- बासमती चावल – 500 ग्राम (भीगे हुए)
- दही – 01 कप (फेंटा हुआ)
- प्याज – 04 (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च – 06 (बारीक कटे हुए)
- हरी धनिया – 01 गड्डी (कटी हुई)
- नींबू का रस – 01 छोटा चम्मच
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 02 छोटे चम्मच
- तेल – आवश्यकतानुसार
फिश बिरयानी बनाने की विधि
- फिश बिरयानी बनाने के लिए पहले मछली को अच्छी तरह धो लें..
- फिर आधा दही एक बाउल में निकालें और उसमें नींबू का रस और अदरक लहसुन का पेस्ट मिक्स कर लें.
- अब इस तैयार मिश्रण को मछलियों के ऊपर डाल कर अच्छी तरह से लपेट लें और ढक कर रख दें.
- इसके बाद आप भीगे हुए चावल को धोकर एक बर्तन रख लें.
- फिर उसमें जरूरत के अनुसार पानी और थोड़ा नमक डालकर मिलाएं और 75 प्रतिशत तक पका लें.
- अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें प्याज डालकर भून लें.
- फिर कड़ाही में टमाटर और बचा हुआ दही डालकर पांच मिनट पका लें.
- टमाटर नरम होने के बाद उसमें मछली के पीस और हरी मिर्च डाल दें.
- इसे आंच को धीमी करके चलाते हुए पका लें.
यह भी पढ़ें: Tandoori Biryani Recipe: स्मोकी फ्लेवर वाली तंदूरी बिरयानी का पहली ही बाइट जित लेगा दिल, नोट करें रेसिपी
- मछली अच्छी तरह से सिक जाने के बाद कड़ाही को गैस से उतार लें.
- इसके बाद आप एक पैन लेकर उसे गैस पर धीमी आंच पर रखें.
- फिर पैन में पहले एक तिहाई पका हुआ चावल डालें और उसके ऊपर से आधी मछली और आधी धनिया की पत्ती डालकर बराबर फैला दें.
- इसके बाद उसके ऊपर एक तिहाई चावल की लेयर बना कर डाल दें.
- अब आप चावल के ऊपर बची हुई मछली डाल कर ऊपर से बचे हुए चावल की लेयर लगाएं.
- फिर आप पैन को ढक कर करीब 15 मिनट तक पकाएं.
- अब बिरयानी को अच्छी तरह चला कर मिक्स कर लें और गैस बंद कर दें.
- आपकी फिश बिरयानी बनकर तैयार हो चुकी है.
- अब आप इसे हरी धनिया से गार्निश करके अचार या चटनी के साथ सर्व कर दें.
यह भी पढ़ें: Veg Dum Biryani Recipe: घर पर बनाएं लाजवाब खुशबू वाली वेज दम बिरयानी, बार-बार खाने का करेगा दिल
यह भी पढ़ें: Satrangi Biryani Recipe: सतरंगी बिरयानी से डिनर होगा शानदार, नोट करें इसकी सिंपल रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rani Thakur
बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




