ePaper

Veg Dum Biryani Recipe: घर पर बनाएं लाजवाब खुशबू वाली वेज दम बिरयानी, बार-बार खाने का करेगा दिल

Updated at : 13 Dec 2025 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
Easy and Tasty Veg Dum Biryani Recipe

वेज दम बिरयानी (Image - Getty)

Veg Dum Biryani Recipe: अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपके लिए वेज दम बिरयानी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं.

विज्ञापन

Veg Dum Biryani Recipe: बिरयानी के शौकीन लोगों के हम एक बहुत ही अच्छी रेसिपी लेकर आए हैं. जी हां, अगर आप बिरयानी खाने के शौकीन हैं तो जाहिर सी बात है कि आपको अलग-अलग तरह के स्वाद चखने का मन करता होगा. यहां हम आपके लिए बहुत ही स्वादिष्ट वेज दम बिरयानी की रेसिपी लेकर आए हैं. यह बिरयानी निश्चित रूप से अपनी खुशबू और मजेदार स्वाद का दीवाना बना देगी.

वेज दम बिरयानी बनाने की सामग्री

  • 1 – फूलगोभी
  • 1 कप – मटर
  • 1 – प्याज
  • 1 – गाजर
  • 2 – आलू
  • 1 टी स्पून – लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टी स्पून – काली मिर्च
  • 1 टेबल स्पून – बिरयानी मसाला
  • 1 – तेज पत्ता
  • 1 – दालचीनी
  • 1 – स्टार अनीस
  • 2 – हरी इलायची
  • 1/2 कप – चावल
  • स्वादानुसार – नमक

वेज दम बिरयानी बनाने की विधि

  • इस बिरयानी को बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में तेल गर्म करें.
  • अब आप इसमें कटे हुए प्याज डालें और उन्हें कुरकुरा होने तक भूनें.
  • इसके बाद आप इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, जीरा, सौंफ और इलायची डालकर पकाएं.
  • अब आप इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर इसे पकने दें.
  • अब इसमें कटी हुई सब्जियां जैसे गाजर, फूलगोभी, बीन्स, मटर और आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.  
  • इसके बाद अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, नमक और बिरयानी मसाला मिला लें.
  • फिर आप इसमें थोड़ा दही डालकर कुछ देर इसे पकने दें.
  • इतनी देर में आप पके हुए चावल लें और उसकी एक परत एक कटोरी में डाल लें.
  • अब सब्जियां डालकर इस प्रक्रिया को दोहरा लें.
  • इसके बाद अब आप अंत में सूखे मेवे और क्रिस्पी प्याज से गार्निश कर लें.

इसे भी पढ़ें: Satrangi Biryani Recipe: सतरंगी बिरयानी से डिनर होगा शानदार, नोट करें इसकी सिंपल रेसिपी

इसे भी पढ़ें: Lemon Pepper Chicken Recipe: लेमन पेपर चिकन से वीकेंड को बनाएं खास, जल्दी नोट कर लें आसान रेसिपी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola