ePaper

Feng Shui Tips: ऑफिस डेस्क पर अगर रख लीं ये 3 चीजें, तो बदल जाएंगे आपके किस्मत के पन्ने

Updated at : 25 Sep 2025 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
feng shui tips

feng shui tips

Feng Shui Tips: फेंगशुई के कुछ आइटम्स इसमें मददगार साबित हो सकते हैं. इन्हें अगर ऑफिस डेस्क पर सही जगह रखा जाए, तो करियर ग्रोथ के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी बनी रहती है. जानिए कौन-सी तीन चीजें आपके लिए शुभ साबित हो सकती हैं.

विज्ञापन

Feng Shui Tips:  कहा जाता है कि सब्र करने वालों को सफलता जरूर मिलती है, लेकिन जब बात ऑफिस और प्रमोशन की हो, तो कई बार धैर्य टूटने लगता है. मेहनत करने के बावजूद रिज़ल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल पाता. ऐसे में जरूरी है कि काम के साथ-साथ आप अपने आसपास पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखें. फेंगशुई के कुछ आइटम्स इसमें मददगार साबित हो सकते हैं. इन्हें अगर ऑफिस डेस्क पर सही जगह रखा जाए, तो करियर ग्रोथ के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी बनी रहती है. जानिए कौन-सी तीन चीजें आपके लिए शुभ साबित हो सकती हैं.

1. लाफिंग बुद्धा

 फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को खुशहाली और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है. इसे ऑफिस डेस्क पर रखने से तनाव कम होता है और बिज़नेस या करियर में तरक्की के मौके बढ़ते हैं. ध्यान रखें कि इसे हमेशा एग्जिट गेट की ओर मुख करके ही रखें.

2. मनी प्लांट

 मनी प्लांट सिर्फ घर ही नहीं, ऑफिस डेस्क के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है. यह पौधा नेगेटिव एनर्जी को सोखकर पॉजिटिव वाइब्स फैलाता है. सही दिशा में रखने से करियर में नए अवसर और वेतन वृद्धि की संभावना भी बढ़ सकती है.

3.फेंगशुई ड्रैगन

ऑफिस डेस्क पर फेंगशुई ड्रैगन रखना भी बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि सही दिशा में रखने पर यह करियर में सफलता दिलाता है और ऑफिस में आपकी पहचान मजबूत बनाता है. इसे इस तरह रखें कि ड्रैगन का चेहरा आपकी ओर हो, यानी जिस दिशा में आप बैठकर काम करते हैं. खासतौर पर बिज़नेस करने वालों के लिए यह बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इससे काम तेजी से आगे बढ़ता है और प्रगति के अवसर बढ़ते हैं.

यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips: बेडरूम में भूल कर भी न रखें ये चीजें, वरना जो होगा उसे नहीं कर पाएंगे सहन 

यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips For Relationship: पार्टनर के साथ रोज-रोज की तकरार से परेशान हैं? फेंगशुई का ये उपाय ला सकता है रिश्तों में मिठास

यह भी पढ़ें: Feng Shui Tips: थोड़े बदलाव से बदल सकती है किस्मत, जानें फेंगशुई के कारगर टिप्स 

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola