नवरात्रि व्रत में बनाएं टेस्टी फलाहारी रेसिपी, इन आइडियाज को करें ट्राई 

Updated at : 20 Mar 2026 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
falahari vrat ideas

falahari vrat ideas (AI Image)

Falahari Recipe Ideas For Navratri: नवरात्रि व्रत में साबूदाना खिचड़ी के अलावा ट्राई करना चाहते हैं कुछ और तो इस आर्टिकल में आप 5 रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

विज्ञापन

Falahari Recipe Ideas For Navratri: चैत्र नवरात्रि का त्योहार 19 मार्च से शुरू हो चुका है. नवरात्रि पर कई लोग व्रत रखते हैं और फलाहारी खाना खाते हैं. व्रत के दिनों में कई बार समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और आसानी से बन भी जाए. ऐसे में आप इस आर्टिकल में बताए गए रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. 

साबूदाना खीर बनाएं

आप नवरात्रि में साबूदाना खीर बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को धोकर 1-2 घंटे के लिए भिगो दें. अब एक पैन में दूध गर्म करें और उसमें साबूदाना डाल दें. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं, जिससे साबूदाना जले नहीं. जब साबूदाना पक जाए और दूध गाढ़ा हो जाए तब आप इसमें चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर थोड़ी देर पका लें. 

सिघाड़े के आटे की पूरी बनाएं

सिघाड़े के आटे की पूरी बनाने के लिए सिघाड़े के आटे में उबला और मैश किया हुआ आलू, सेंधा नमक काली मिर्च पाउडर मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें. अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर घी लगी सतह पर हल्के हाथ से पूरी बेल लें. घी या तेल में डालकर इसे फ्राई कर लें. 

कुट्टू के आटे से पकौड़े बनाएं

आप कुट्टू के आटे से पकौड़े बना सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में कुट्टू का आटा लें. इसें आप उबले आलू को मैश करके डाल दें. बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च और थोड़ा सा जीरा डालें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और घोल से छोटे-छोटे हिस्से को तेल में फ्राई कर लें. 

व्रत वाले आलू बनाएं

व्रत वाले आलू व्रत के दिनों में बनाई जाने वाली स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है.  इसे बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर टुकड़ों में काट लें. अब एक कड़ाही में घी को गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चटकाएं. इसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च डालें और कुछ सेकंड भून लें. अब कटे हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर को डाल दें. 

शकरकंद हलवा बनाएं

शकरकंद हलवा इसे बनाने के लिए सबसे पहले शकरकंद को उबाल लें. फिर उसका छिलका हटाकर अच्छे से मैश कर लें. अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डालकर धीमी आंच पर भूनें.  जब शकरकंद से हल्की खुशबू आने लगे, तब इसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए पकाएं. इसके बाद स्वादानुसार चीनी इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू और बादाम को डाल दें. 

यह भी पढें: व्रत में ट्राइ करें शेफ रणवीर बरार का खास ड्राई फ्रूट शेक – ऊर्जा से भर देगा आपका दिन

यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola