Viral Video: बुजुर्ग महिला पति को मोपेड पर बैठाकर करा रही है सैर, देखें ये प्यारा वीडियो

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Sep 2022 12:32 PM

विज्ञापन

Viral Video: इस वायरल वीडियो को गौर से देखने पर लग रहा है कि यह किसी गांव का है. महिला मोपेड पर सवार है और गांव की सड़क पर गाड़ी चला रही है.

विज्ञापन

आपने कितने बुर्जुग कपल को देखा है जिनके चेहरे पर मुस्कान नजर आती है ? यदि आपके पास भी मेरी तरह जवाब है ‘बहुत कम’ तो आगे का वीडियो आपको जरूर देखना चाहिए, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर आप भी कह उठेंगे ‘वाह’. इस वीडियो की बात करें तो इसमें बुजुर्ग महिला बाइक चलाती हुई नजर आ रही है और इसमें खास बात यह है कि उसने अपने पति को पीछे की सीट पर बैठा रखा है.

और क्या है वीडियो में

इस वायरल वीडियो को गौर से देखने पर लग रहा है कि यह किसी गांव का है. महिला मोपेड पर सवार है और गांव की सड़क पर गाड़ी चला रही है. महिला ने अपने पति को पीछे की सीट पर बैठा रखा है, और गांव की सैर करा रही है. दोनों ग्रामीण परिधान में नजर आ रहे हैं. पति ने जहां धोती और सफेद कमीज पहन रखी है. वहीं महिला साड़ी में दिख रही है. इस वीडियो को Susmita Dora नामक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

वीडियो शेयर करते हुए क्या लिखा गया

वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है कि हमने अमूमन कपल को बाइक की सवारी करते हुए देखा है. लोग बाइक हमेशा आपको चलाते हुए रास्ते पर दिख जाएंगे. कभी आपने ऐसा वीडियो देखा है ? वो भी इस उम्र में ? यह वीडियो कहां का है ये तो नहीं पता चल सका है लेकिन गाड़ी का नंबर देखकर लग रहा है कि ये वीडियो तमिलनाडु के किसी गांव का है.

Also Read: तीन बच्चों की जाने वाली है आंख की रोशनी, दुनिया की सैर पर निकला पूरा परिवार, जानें क्यों
लोगों की आ रही है लगातार प्रतिक्रिया

इस वीडियो में अबतक 3 मिलियन व्यू से ज्यादा आ चुके हैं. यूजर लगातार इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि वीडियो बहुत ही खूबसूरत है. क्यों महिलाएं हमेशा पीछे की सीट पर बैठकर सवारी करें. यह दृष्य सचमुच सराहनीय है. एक अन्य यूजर ने भी कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है. उसने लिखा है कि ये कहां का नियम है कि पुरूष ही हमेशा बाइक ड्राइव करेंगे और महिला पीछे बैठेगी.

https://www.instagram.com/reel/CiCPJt4pP7i/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f29d8d8e-666c-41c0-9ee5-a97c6b684bba

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola