ePaper

Eid-Ul-Adha Outfit Ideas: बकरीद पर पहनें ये डिजाइनर सूट, दिखेंगी सबसे हसीन

Updated at : 13 Jun 2024 1:28 PM (IST)
विज्ञापन
Eid-Ul-Adha Outfit Ideas

Eid-Ul-Adha Outfit Ideas

Eid-Ul-Adha Outfit Ideas: अगर आप इस बकरीद सबसे सुंदर और हटके दिखना चाहती हैं तो ये हैं आपके लिए कुछ बेहतरीन आउटफिट आइडियाज.

विज्ञापन

Eid-Ul-Adha Outfit Ideas: ईद-अल-अधा यानि कि बकरीद का त्योहार अब बेहद ही करीब है, इस त्योहार में खास तौर से लोग अपने सगे संबंधियों के घर जाते हैं और सज धजकर तैयार होते हैं, ऐसे में अगर आपने अब तक अपना आउटफिट डिसाइड नहीं किया है तो ये हैं आपके लिए कुछ खूबसूरत ड्रेस आइडियाज.

Eid-Ul-Adha Outfit Ideas: लॉन्ग व्हाइट सूट

व्हाइट सूट इस वक्त काफी ज्यादा ट्रेंड में है, ऐसे में आप ईद के लिए विशेष तौर से एक लॉन्ग व्हाइट सूट का चयन कर सकती हैं और आप चाहें तो इसे कलरफुल इयररिंग के साथ एक्सेसराइज कर सकते हैं.

Eid-Ul-Adha Outfit Ideas: फ्लोरल प्रिंट सूट

आजकल फ्लोरल प्रिंट ड्रेसेज से लेकर साड़ियों तक हर आउटफिट में कॉमन हैं, ऐसे में आप ईद के लिए एक खूबसूरत प्रिंटेड सूट का चयन कर सकती हैं.

Eid-Ul-Adha Outfit Ideas: नायरा सूट

बॉलीवुड से लेकर टीवी सीरियल्स तक, नायरा सूट का क्रेज हर जगह देखने को मिल रहा है, ऐसे में आप अपने पसंदीदा रंग का नायरा सूट बनवाकर पहन सकती हैं.

Eid-Ul-Adha Outfit Ideas: हेवी अनारकली सूट

शादी हो या पार्टी, अनारकली सूट आपके लुक पर चार चांद लगाने का काम करता है. ऐसे में आप इस बार ईद पर एक हेवी अनारकली का चयन कर सकती हैं.

Also Read: Viral Video: ये Cute Puppy झटपट कर लेता है सबसे दोस्ती

Eid-Ul-Adha Outfit Ideas: पटियाला सूट

यूं तो पटियाला सूट का फैशन सदियों से चला आ रहा है लेकिन अब भी लोग इसे पहनना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इस ईद अगर आप थोड़ा हटके लुक ट्राई करना चाहती हैं तो आप पटियाला सूट के साथ परांदे की लुक ट्राई कर सकती हैं.

Also Read: Eid-Al-Adha 2024 Date: जानें इस साल कब है बकरीद और क्या है इस खास त्योहार का महत्व

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola