Hung Curd Paratha Recipe: जब भूख हो तेज और समय हो कम, बिना किसी झंझट 10 मिनट में बनाएं टेस्टी और हेल्दी हंग कर्ड पराठा

AI generated image
Hung Curd Paratha Recipe: अगर आप हेल्दी और स्वादिष्ट डिनर या ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं तो हंग कर्ड पराठा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इस डिश को तैयार करना काफी आसान है और यह खाने में स्वादिष्ट भी काफी ज्यादा होती है.
Hung Curd Paratha Recipe: अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो टेस्टी भी हो और हेल्दी भी, तो हंग कर्ड पराठा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. हंग कर्ड यानी गाढ़ा दही, प्रोटीन से भरपूर होता है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है. जब इसे मसालों और हरी सब्जियों के साथ मिलाकर पराठे में भरते हैं, तो यह एक सुपर हेल्दी डिनर या ब्रेकफास्ट रेसिपी बन जाती है. आप इसे किसी खास मौके पर ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी आसानी से बना सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और झटपट रेसिपी.
हंग कर्ड पराठा बनाने की सामग्री
- हंग कर्ड या गाढ़ा दही – 1 कप
- बारीक कटा प्याज – 1
- बारीक कटी हरी मिर्च – 1 या स्वादानुसार
- बारीक कटा हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
- भुना जीरा पाउडर – आधा टीस्पून
- काली मिर्च – एक चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- गेहूं का आटा – 2 कप
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – आटा गूंथने के लिए
- घी/तेल – सेकने के लिए
ये भी पढ़ें: Sabudana Tikki Recipe: न ज्यादा तेल की बर्बादी और न समय की, मिनटों में इस तरह बनाएं हेल्दी और कुरकुरी साबूदाना टिक्की
ये भी पढ़ें: Makhana Barfi Recipe: बिना झंझट मिनटों में बनाएं सुपर हेल्दी मखाने की बर्फी, जानें आसान रेसिपी
हंग कर्ड पराठा बनाने की विधि
- सबसे पहले गेहूं के आटे में थोड़ा सा नमक डालकर हल्के हाथों से पानी मिलाकर नरम आटा गूंथ लें. अब इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- एक मिक्सिंग बाउल में हंग कर्ड लें और इसमें बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च और नमक डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें. ध्यान रखें कि हंग कर्ड ज्यादा पतला न हो, वरना पराठा बेलते वक्त फट सकता है.
- अब गूंथे हुए आटे से एक लोई लें और इसे बेलकर छोटा सा पूड़ी जैसा शेप दें. अब इसमें हंग कर्ड की स्टफिंग रखें और चारों तरफ से बंद करके लोई का गोला बना लें. अब इसे हल्के हाथों से बेल लें ताकि पराठा पतला और भरावन बराबर फैले.
- तवा गर्म करें और तैयार पराठा उस पर रखें और दोनों तरफ से हल्का घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.
- अब गरमा-गरम हंग कर्ड पराठा तैयार है. इसे आप हरी चटनी, टमाटर की चटनी या अचार के साथ परोस सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










