ePaper

Rava Kesari Recipe: सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें घी और केसर से महकती स्वादिष्ट रवा केसरी, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

Updated at : 01 Aug 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
rava kesari recipe

AI generated image

Rava Kesari Recipe: अगर आप घर पर एक ऐसी मिठाई बनाना चाहते हैं जिसे खाकर सभी इसके स्वाद और महक में खो जाएं तो रवा केसरी आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसे बनाना काफी ज्यादा आसान होता है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता.

विज्ञापन

Rava Kesari Recipe: रवा केसरी साउथ इंडिया की एक बेहद पसंदीदा और ट्रेडिशनल मिठाई है. इसे खासतौर पर पूजा, त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है. सूजी, घी, चीनी और केसर से बनने वाली यह मिठाई स्वाद में लाजवाब होती है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता. जब आप इसे अपने घर पर बनाएंगे तो इसकी खुशबू और स्वाद में सभी खो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं रवा केसरी बनाने की आसान रेसिपी.

रवा केसरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूजी – 1 कप
  • चीनी – 1 कप
  • घी – आधा कप
  • पानी – ढाई कप
  • केसर – 8 से 10 धागे, 1 बड़ा चम्मच गुनगुने दूध में भिगोए हुए
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • काजू – 10 से 12
  • किशमिश – 10 से 12
  • खाने वाला ऑरेंज कलर – 1 चुटकी (ऑप्शनल)

यह भी पढ़ें: Mawa Gujiya Recipe: रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं मावा से भरी क्रिस्पी गुजिया, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

यह भी पढ़ें: Veg Rava Dosa Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी वेज रवा डोसा, सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

रवा केसरी बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गरम करें. अब इसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें. ध्यान रहे कि सूजी को लगातार चलाते रहें ताकि यह जले नहीं और अच्छी तरह भुन जाए. अब भुनी हुई सूजी में से आपको हल्की सी खुशबू आने लगेगी.
  • अब एक अलग पैन में थोड़ा घी गरम करें और उसमें काजू और किशमिश डालकर सुनहरा भूरा होने तक भून लें. जब अच्छे से भून जाएं तो इन्हें अलग निकालकर रख लें.
  • एक पैन में ढाई कप पानी गरम करें और इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह घुलने दें. अब इसमें केसर वाला दूध डालें. अगर आप कलर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो एक चुटकी ऑरेंज कलर भी डाल सकते हैं.
  • जब पानी उबलने लगे, तो इसमें धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न बनें. आंच मीडियम रखें और सूजी को अच्छे से पकने दें.
  • जब सूजी गाढ़ी होने लगे, तो बाकी का घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं और इसके बाद इलायची पाउडर डालें. बता दें घी डालने से रवा केसरी का स्वाद और टेक्सचर दोनों बढ़िया बनता है.
  • आखिर में भुने हुए काजू-किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब आपकी रवा केसरि तैयार है. आप अगर चाहें तो इसे गरमा-गरम सर्व करें या फिर ठंडा करके भी खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Mini Aloo Tikki Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी-सॉफ्ट मिनी आलू टिक्की, स्वाद ऐसा कि बच्चे बार-बार करेंगे डिमांड!

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola