ePaper

Lauki Chana Dal Kebab: कभी इतनी टेस्टी नहीं लगी होगी लौकी, कबाब की यह रेसिपी जरूर बदल देगी आपकी सोच

Updated at : 29 Jan 2026 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
lauki chana dal kebab

लौकी चना दाल कबाब Pic Credits: iStock

Lauki Chana Dal Kebab: अगर आप लौकी से दूरी बनाकर रखते हैं, तो लौकी चना दाल कबाब की यह रेसिपी आपकी सोच बदल सकती है. यह हेल्दी और टेस्टी स्नैक बाहर के तले-भुने खाने का बेहतरीन ऑप्शन है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह कबाब वजन घटाने वालों और फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट है.

विज्ञापन

Lauki Chana Dal Kebab: अगर आप उन लोगों में से हैं जो लौकी का नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं, तो आपको एक बार लौकी चना दाल कबाब की यह रेसिपी जरूर ट्राय करनी चाहिए. इस रेसिपी को बनाने और चखने के बाद लौकी के प्रति आपकी सोच पूरी तरह बदल सकती है. लौकी चना दाल कबाब एक ऐसी हेल्दी और टेस्टी डिश है, जो बाहर के तले-भुने स्नैक्स को आसानी से रिप्लेस कर सकती है. इसमें प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जिस वजह से यह वजन घटाने वालों और फिटनेस लवर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाती है. चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी.

लौकी चना दाल कबाब बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • लौकी – 1 कप कद्दूकस की हुई और पानी निचोड़ा हुआ
  • चना दाल – आधी कप भिगोई हुई
  • हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लहसुन – 4 से 5 कलियां
  • हरा धनिया – 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • जीरा – 1 चम्मच
  • गरम मसाला – आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • बेसन – 1 से 2 चम्मच बाइंडिंग के लिए
  • तेल – हल्का सा सेकने के लिए

यह भी पढ़ें: Mysore Masala Dosa Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी और मसालेदार मैसूर मसाला डोसा, साउथ इंडियन खाने के शौकीनों के लिए परफेक्ट रेसिपी

लौकी चना दाल कबाब बनाने की रेसिपी

  • लौकी चना दाल कबाब बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को 4 से 5 घंटे भिगोकर रखें और फिर पानी निकालकर इसे दरदरा पीस लें.
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई लौकी लें और उसका सारा पानी अच्छी तरह निचोड़ दें.
  • अब इसमें पिसी हुई चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, हरा धनिया और सभी सूखे मसाले डालें.
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और अगर जरूरत हो तो बाइंडिंग के लिए थोड़ा बेसन ऊपर से डालें.
  • अब हाथों से इन्हें छोटे-छोटे कबाब या टिक्की का शेप दें.
  • इसके बाद नॉन-स्टिक तवे या ग्रिल पैन पर हल्का तेल लगाकर कबाब को दोनों तरफ से गोल्डन होने तक सेक लें.
  • आप अगर चाहें तो इन्हें एयर फ्रायर में भी 180 डिग्री सेल्सियस पर 12 से 15 मिनट तक पका सकते हैं.
  • लौकी चना दाल कबाब को हरी चटनी, पुदीना दही डिप या टमाटर की चटनी के साथ परोसें और पूरे परिवार या फिर दोस्तों के साथ एन्जॉय करें.

यह भी पढ़ें: Matar Masala Oats Recipe: 15 मिनट में तैयार होने वाला सबसे हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करे मन

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola