ePaper

Dragon Fruit Benefits: स्किन से लेकर कैंसर जैसी बिमारियों के लिए वरदान है यह फल, फायदे जान आप हैरान हो जाएंगे

Updated at : 06 Sep 2025 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
Dragon Fruit Benefits

Dragon Fruit Benefits

Dragon Fruit Benefits: यह फल न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है. तो आइये जानते हैं ड्रैगन फ्रूट के कुछ अमेजिंग हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में, जिससे आप अपने स्वास्थ को बेहतर बना हैं.

विज्ञापन

Dragon Fruit Benefits: क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा फल है जो आपके स्किन से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों में भी आपके शरीर के लिए फायदेमंद है? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं ड्रैगन फ्रूट की, जो अपने अनोखे स्वाद और यूनिक न्यूट्रिशनल वैल्यूज के लिए जाना जाता है. यह फल न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत लाभकारी है. तो आइये जानते हैं ड्रैगन फ्रूट के कुछ अमेजिंग हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में, जिससे आप अपने स्वास्थ को बेहतर बना हैं.

विटामिन सी का अच्छा स्रोत

ड्रैगन फ्रूट विटामिन सी से भरपूर होता है, जो हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है. विटामिन सी हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है और हमारी स्किन को जवान और चमकदार बनाने में मदद करता है. ड्रैगन फ्रूट में विटामिन सी की मात्रा अधिक होने के कारण, यह हमारे शरीर को विटामिन सी की कमी से से भी बचाता है.

एंटीऑक्सीडेंट गुण

ड्रैगन फ्रूट में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने के लिए फायदेमंद हैं. इसके साथ ही यह कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं.

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

इस फल में मौजूद पोटेशियम और फाइबर हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है और बीपी को कण्ट्रोल करने में मदद करता है. इसलिए हृदय रोगियों को ड्रैगन फ्रूट के नियमित सेवन से बहुत लाभ मिलता है.

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

ड्रैगन फ्रूट को अपनी डाइट में शामिल कर के आप पाचन तंत्र को भी सुधार सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है और पेट सम्बन्धी समस्या नहीं होने देता.

वजन कम करने में मदद

ड्रैगन फ्रूट में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है जिससे वजन कम करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. इसमें मौजूद फाइबर शरीर को भरा हुआ महसूस करने में मदद करता है और हमारे वजन को कम करने में मदद करता है.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola