ePaper

Diwali Rangoli: दिवाली के लिए save कर लें ये अनोखे रंगोली डिजाइन, सब करेंगे तारीफ  

Updated at : 15 Oct 2025 2:02 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Rangoli

Diwali Rangoli

Diwali Rangoli: अगर आप भी इस दिवाली के लिए अच्छी रंगोली डिजाइन खोज रही हैं, तो इस लेख में आपको कुछ ऐसे डिजाइन दिए जा रहे हैं, जो सुंदर है और बनाने में भी काफी आसान है.

विज्ञापन

Diwali Rangoli: दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार व्यक्ति को पूरे साल रहता है और रहे भी क्यों ना प्रकाश पर अंधकार की जीत का यह त्योहार ढेर सारी खुशियां लेकर आता है. दिवाली के आने से पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हैं और दिवाली के दिन अपने घर को अपने-अपने ढंग से सुंदर तरीकों से सजाते हैं, इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है और माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए  रंगोली भी बनाई जाती है. अगर आप भी इस दिवाली के लिए अच्छी रंगोली डिजाइन खोज रही हैं, तो इस लेख में आपको कुछ ऐसे डिजाइन दिए जा रहे हैं, जो सुंदर है और बनाने में भी काफी आसान है.

फूलों से बनाएं रंगोली

Credit-istock
Credit-istock
Credit-istock

अगर आपके पास रंग उपलब्ध नहीं है या आप ऐसा चाहते हैं कि इस दिवाली आपके घर के सामने बनाई गई रंगोली सबसे अलग हो तो इस साल आप अपने घर के सामने फूलों का इस्तेमाल करके रंगोली बना सकती हैं. फूलों का इस्तेमाल करके बनाई गई यह रंगोली सबका ध्यान अपनी ओर आसानी से आकर्षित कर लेती है.

यह भी पढ़ें- Rangoli Designs: इस दिवाली सजाएं घर को इन नए और आसान रंगोली डिज़ाइन्स के साथ

यह भी पढ़ें- Simple Rangoli Design: दिवाली के दिन घर की शोभा में चार-चांद लगा देंगे ये रंगोली डिजाइन

अबीर रंगोली

Credit-istock
Credit-istock

अगर आपके पास विभिन्न रंगों के अबीर उपलब्ध हैं तो इस दिवाली आप अपने घर के सामने अबीर का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकते हैं. अबीर का इस्तेमाल करते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा इस्तेमाल किया गया अबीर रेतीले किस्म का हो, ताकि इससे रंगोली बनाना आसान हो और यह सुंदर भी दिखे.

पेन्ट का करें इस्तेमाल

Credit-istock
Credit-istock
Credit-istock

अगर आपके पास कई रंग उपलब्ध हैं तो इस दिवाली आप रंगों के इस्तेमाल से भी रंगोली बना सकती हैं. इस प्रकार की रंगोली डिजाइन देखने में बहुत आकर्षक लगती है. रंगों का इस्तेमाल करके रंगोली बनाते समय आपको दो बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, पहली बात यह की रंगोली बनाने से पहले आपके पास विभिन्न साइज के ब्रश भी हो और दूसरा यह कि आप जिस फ्लोर पर रंगोली बनाने जा रहे हैं वो समतल हो, ताकि रंग ना फैलें और रंगोली खराब ना हो जाए.      

यह भी पढ़ें- Homemade Rangoli Colours For Diwali: बिना मार्केट जाए, घर पर ही तैयार करें दिवाली के लिए होममेड रंगोली कलर

ये भी पढ़े  Kuber Ji Ki Aarti | Dhanteras Ki Katha | Dhanteras Puja Vidhi | Ganesh Ji Ki Aarti | Laxmi Ji Ki Aarti | Maata Laxmi Mantra 

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola