ePaper

Diwali Rangoli: माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए बनाएं ये सुंदर रंगोली

Updated at : 16 Oct 2024 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali Rangoli

Diwali Rangoli

Diwali Rangoli: अगर आप भी इस साल घर में रंगोली बनाने के लिए अच्छे रंगोली डिजाइन की खोज में हैं, तो यहां कुछ सुंदर रंगोली के डिजाइन दिए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Diwali Rangoli: इस साल दिवाली का त्योहार 1 नवंबर को मनाया जाने वाला है. दिवाली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है. यह त्योहार अधर्म पर धर्म की जीत का त्योहार है, जिसे पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन सभी लोग अपने घर में दीये जलाते हैं और पूरी खुशी के साथ इस त्योहार को मनाते हैं. दिवाली से पहले सभी अपने घर की सफाई करते हैं और घर को अपने-अपने तरीके से सजाते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है. माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग अपने घर के सामने बहुत सुंदर रंगोली भी बनाते हैं. अगर आप भी इस साल घर में रंगोली बनाने के लिए अच्छे रंगोली डिजाइन की खोज में हैं, तो यहां कुछ सुंदर रंगोली के डिजाइन दिए जा रहे हैं.

मोर रंगोली डिजाइन

Credit-istock
Credit-istock
Credit-istock

इस दिवाली आप माता लक्ष्मी का स्वागत मोर डिजाइन की रंगोली के साथ कर सकती हैं, मोर डिजाइन की रंगोली बहुत समय से त्योहारों में बनाई जा रही है. इस प्रकार के रंगोली डिजाइन त्योहारों में घर के सामने बनाए जाने पर बहुत सुंदर लगते हैं और सभी को अपनी और जल्दी आकर्षित करने का गुण भी रखते हैं.

Also read: Karwa Chauth Back Hand Mehndi: करवा चौथ पर लगाएं ये सुंदर और आसान मेहंदी डिजाइन, सब करेंगे तारीफ

Also read: दिवाली के लिए save कर लें ये सुंदर और आसान रंगोली डिजाइन

फूलों से बनाएं रंगोली

Credit-istock
Credit-istock
Credit-istock

अगर आप इस दिवाली के लिए कुछ अलग रंगोली डिजाइन की खोज कर रहे हैं तो, आप फूलों का इस्तेमाल करके भी रंगोली बना सकते हैं, फूलों का इस्तेमाल करके बनाई गई रंगोली बहुत सुंदर लगती है और चूंकि यह देखने में बहुत अलग होती है, इसलिए यह सभी को बहुत पसंद भी आती है.

आसान रंगोली

Credit-istock
Credit-istock

अगर आप इस दिवाली के लिए आसान रंगोली डिजाइन खोज रही हैं, तो यहां दिए गए रंगोली डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं, इस रंगोली डिजाइन को बनाना आसान होता है और यह बहुत खूबसूरत भी लगते हैं.

Also read: Karwa Chauth Mehndi: करवा चौथ पर लगाएं ये सुंदर मेहंदी डिजाइन, पार्टनर से मिलेगी खूब तारीफ

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola