Diwali Cleaning Tips: तेल से जमी ऑयल बोतलें भी मिनटों में हो जाएंगी चमकदार, बस दिवाली से पहले अपनाएं ये आसान ट्रिक

Diwali Cleaning Tips (AI IMAGE)
Diwali Cleaning Tips: दिवाली की सफाई करने के टाइम किचन में रखी कुकिंग ऑयल बोतल साफ करना सबसे मुश्किल होता है, क्योंकि इसमें तेल और चिकनाई जम जाती है. ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको कुकिंग ऑयल की बोतलों को आसानी से साफ करने का तरीका बताएंगे.
Diwali Cleaning Tips: दिवाली में घर की सफाई कोने-कोने तक होती हैं. सफाई के टाइम सबसे मुश्किल काम किचन के चीजों को साफ करना लगता है. किचन में रखी कुकिंग ऑयल के बोतलों पर अक्सर तेल के दाग और चिकनाई जम जाती है, जिससे वे चिपचिपी और गंदी दिखने लगती हैं. ऐसे में अगर आप भी दिवाली की सफाई करने के दौरान किचन में रखी कुकिंग ऑयल के बोतलों को साफ करने का नुस्खा ढूंढ रहे हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बेस्ट है. आज हम आपको इस आर्टिकल में तेल से जमी कुकिंग ऑयल के बोतलों को साफ करने का आसान तरीका बताएंगे.
तेल के बोतल को कैसे साफ करें?
सबसे पहले ढक्कन को अच्छे से साफ करें
कुकिंग ऑयल के सारे बोतलों के ढक्कन को जमा करके इसे अच्छे से डिटर्जेंट पानी और ब्रश की मदद से साफ करें.
गुनगुने पानी और डिशवॉश लिक्विड से सफाई
सबसे पहले कुकिंग ऑयल के बोतल को खाली कर दें, फिर एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और इसमें डिशवॉश लिक्विड या साबुन पाउडर डालें. अब तेल के बोतल में ये पानी डालकर ढक्कन बंद करके अच्छे से मिलाएं. 10-15 मिनट बाद पानी निकाल दें और साफ पानी से इसे अच्छे से धो लें.
नमक से रगड़कर साफ करें
अगर कुकिंग ऑयल के बोतल में जमी चिकनाई (grease) निकल नहीं रही, तो इसमें आप सूखे चावल या नमक डालें. फिर थोड़ा गुनगुना पानी डालें और बोतल को हिलाएं. ऐसा करने से इसके अंदर जमी ग्रीस और गंदगी छूट जाती हैं.
नींबू के रस से बदबू हटाएं
कुकिंग ऑयल के बोतल में नींबू का रस डालकर कुछ देर रहने दें. ये तेल के बोतलों से बदबू हटाने में बहुत काम आता है. इसके बाद आप इसे गुनगुने पानी से अच्छे से साफ कर लें.
अच्छी तरह बोतल को सुखाएं
कुकिंग ऑयल के बोतल को साफ करने के बाद इसे उल्टा रखकर धूप में अच्छे से सुखाएं. पूरी तरह सूख जाने के बाद ही इसमें फिर से तेल भरें.
यह भी पढ़ें- How To Clean Teddy At Home: प्यारा टेडी हो गया है गंदा, तो बिना किसी झंझट ऐसे करें साफ, दिखेगा बिल्कुल नया जैसा
यह भी पढ़ें- Shoes Cleaning Tips: चुटकियों में जूते हो जाएंगे साफ और नहीं आएगी गंदी बदबू, आजमाएं ये बेस्ट क्लीनिंग टिप्स
कितने समय पर ऑयल की बोतलें साफ करनी चाहिए?
हर 15-20 दिनों में तेल के बोतलों को साफ कर लेना चाहिए, जिससे इसमें जमी तेल की परत और दाग न जमें और बोतल साफ दिखे.
तेल के बोतलों से बदबू कैसे दूर करें?
तेल के बोतल को धोने के बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस या सिरका डालें और कुछ देर तक छोड़ दें. इससे तेल की बदबू पूरी तरह चली जाती हैं.
क्या प्लास्टिक की बोतलें भी इसी तरह साफ की जा सकती हैं?
हां, लेकिन प्लास्टिक की बोतल को बहुत गर्म पानी में न डालें. इसे धोने के लिए हमेशा हल्का गुनगुना पानी और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
यह भी पढ़ें- How To Clean Stair: दिवाली पर घर की सीढ़ियों को नए जैसा चमकदार और साफ करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
Disclaimer:यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




