Dhanteras Vastu Tips: धनतेरस के दिन आजमाएं वास्तु के ये उपाय, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि

Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Nov 2023 3:47 PM

विज्ञापन

Dhanteras Vastu Tips: धनतेरस के दिन मुख्य द्वार से लेकर घर के मंदिर तक की सजावट के लिए वास्तु का ध्यान रखा जाता है जिससे खुशहाली बनी रहती है. इस दिन के लिए सबसे अच्छा रंग पीला और नारंगी को माना जाता है और इन्हीं रंगों से घर को सजाने की सलाह दी जाती है.

विज्ञापन

Dhanteras Vastu Tips: दिवाली से पहले धनतेरस हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है और इस दिन कुबेर भगवान के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. मान्यता है कि यदि आप इस दिन वास्तु के अनुसार घर की सजावट करते हैं और वास्तु नियमों का पालन करते हैं तो समृद्धि बनी रहती है.

धनतेरस के दिन मुख्य द्वार से लेकर घर के मंदिर तक की सजावट के लिए वास्तु का ध्यान रखा जाता है जिससे खुशहाली बनी रहती है. इस दिन के लिए सबसे अच्छा रंग पीला और नारंगी को माना जाता है और इन्हीं रंगों से घर को सजाने की सलाह दी जाती है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन सही चीजों की खरीदारी, शुभ मुहूर्त में पूजन और वास्तु के नियमों का पालन आपके जीवन में समृद्धि लाने में मदद करता है.

यदि आप धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जैसे चिह्न बनाते हैं और इस स्थान पर कुछ सजावटी पौधे लगाते हैं तो आपके घर में समृद्धि बनी रहती है. मुख्य द्वार को आप किसी भी असुविधा से मुक्त करें और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने दें.

यदि आप मुख्य द्वार पर जूते या चप्पलें रखती हैं तो इसे तुरंत हटा लें. आप इस जगह पर पानी से भरा एक कांच का कटोरा रखें जिसमें ताजे फूल रखें. इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर के भीतर सदैव बना रहता है.

धनतेरस के दिन आपको घर के अंदर पूर्वोत्तर कोने में कांच के बर्तन में पानी भरकर रखना चाहिए जिसमें रंग-बिरंगे फूल डालने चाहिए. आप घर के भीतर भी रंगोली बना सकती हैं और घर के भीतर आग्नेय कोण में मिट्टी के दीये जलाकर रखें.

घर के हर एक कोने में धनतेरस के दिन से ही दीपक जलाने चाहिए और मुख्य द्वार पर मिट्टी के दो बड़े दीपक लगाएं. धनतेरस के दिन को ही दिवाली के उत्सव का आरंभ माना जाता है, इसलिए इस दिन दीपक प्रज्वलित करने की सलाह दी जाती है.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola