Palak Paneer Recipe: घर पर बनाएं देसी ढाबा स्टाइल पालक पनीर, स्वाद ऐसा उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Updated:
विज्ञापन

Palak Paneer Recipe

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Palak Paneer Recipe: घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल पालक पनीर – मलाईदार पनीर, ताजा पालक और देसी मसालों का लाजवाब स्वाद. आसान स्टेप्स में बनाएं रिच और फ्लेवरफुल पालक पनीर जो हर किसी को दीवाना बना देगा.

विज्ञापन

Palak Paneer Recipe: अगर आप खाने के असली शौकीन हैं, तो ढाबा स्टाइल पालक पनीर का स्वाद आपके दिल में बस जाएगा. मलाईदार पनीर, पालक की खुशबू और देसी मसालों का जबरदस्त तड़का, हर बाइट में ऐसा लाजवाब स्वाद मिलेगा कि आप रुक ही नहीं पाएंगे. इसका रिच टेक्सचर और देसी फ्लेवर हर थाली को खास बना देता है. साथ ही इसके लिए आपको बाहर ढाबे पर जाने की जरूरत नहीं, अब घर पर ही मिल सकता है वही स्वाद जो हर किसी को दीवाना बना दे. बस एक बार ट्राय कीजिए, यकीन मानिए बार-बार खाने का मन करेगा.

विज्ञापन

पालक पनीर बनाने के लिए के लिए किन किन सामग्रियों की जरुरत होती है?

पनीर – 400 ग्राम
घी – 2 चम्मच
पानी – 2 कप
पालक – 2 गड्डियां
बर्फ वाला पानी (पालक के लिए)
धनिया – 3 चम्मच
पानी – 1 चम्मच (धनिया पेस्ट के लिए)
जीरा – 2 चम्मच
हींग – 1/4 चम्मच
लहसुन – 2 चम्मच
हरी मिर्च – 4
अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
तेजपत्ता – 2
प्याज – 1, कटा हुआ
दही – 1 कप
धनिया पाउडर – 1.5 चम्मच
हल्दी – 1 चम्मच
काला नमक – 1.5 चम्मच
नमक – 1.5 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 2 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच

घर पर ढाबा स्टाइल पालक पनीर कैसे बनाएं?

1. सबसे पहले एक पैन में मीडियम आंच पर घी गर्म करें. पैन में पनीर डालकर दोनों तरफ हल्का सुनहरा भूनें. तुरंत पनीर को पानी में डाल दें ताकि वह मुलायम रहे.
2. दूसरी तरफ पालक उबालने के लिए एक बड़े पैन में पानी उबालें. फिर इसमें पालक डालकर 2 मिनट उबालें और तुरंत बर्फ वाले पानी में डालें.
3. अब धनिया पेस्ट बनाने के लिए धनिया और पानी को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार करें और अलग रख दें.
4. इसके बाद ग्रेवी के लिए एक बड़े पैन में मीडियम से हाई आंच पर घी गर्म करें. फिर इसमें जीरा, हींग और लहसुन डालकर 1 मिनट भूनें.
5. अब इसमें हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 मिनट और पकाएं. फिर तेजपत्ता और प्याज डालें और प्याज हल्का भूरा होने तक पकाएं.
6. इसके बाद दही डालकर 2 मिनट पकाएं. अब सभी मसाले (धनिया पाउडर, हल्दी, काला नमक, नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर) डालें और दही को अच्छे से पकाएं.
7. अब पालक पेस्ट, भुना जीरा पाउडर, गरम मसाला और धनिया पेस्ट डालें और अच्छे से मिलाएं. 3-4 मिनट पकाएं. फिर पनीर डालें और कुछ मिनट और पकाएं.
8. आपका ढाबा स्टाइल स्वादिष्ट पालक पनीर तैयार है. इसे रोटी, पराठे, नान या चावल के साथ परोसें और एन्जॉय करें.

ये भी पढ़ें: Chili Garlic Maggi Recipe: ठंडी शाम में बनाएं ये स्पाइसी चिली गार्लिक मैगी, हर बाइट में मिलेगा मजेदार स्वाद

ये भी पढ़ें: Masala Bread Recipe: शाम की चाय के साथ बनाएं मसालेदार ब्रेड, हर बाइट में मिलेगा स्वाद और क्रिस्पीनेस का धमाका

ये भी पढ़ें: Namak Mirch Paratha Recipe: झटपट बनाएं नमक मिर्च के चटपटे पराठे, स्वाद ऐसा की बार बार खाने का मन करे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

पनीर - 400 ग्राम
घी - 2 चम्मच
पानी - 2 कप
पालक - 2 गड्डियां
बर्फ वाला पानी (पालक के लिए)
धनिया - 3 चम्मच
पानी - 1 चम्मच (धनिया पेस्ट के लिए)
जीरा - 2 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
लहसुन - 2 चम्मच
हरी मिर्च - 4
अदरक पेस्ट - 1 चम्मच
तेजपत्ता - 2
प्याज - 1, कटा हुआ
दही - 1 कप
धनिया पाउडर - 1.5 चम्मच
हल्दी - 1 चम्मच
काला नमक - 1.5 चम्मच
नमक - 1.5 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
भुना हुआ जीरा पाउडर - 1 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच