ePaper

Curd Facial At Home: बस चेहरे पर लगाएं 2 चम्मच दही, फिर देखें कमाल

Updated at : 03 May 2025 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
Curd Facial At Home: बस चेहरे पर लगाएं 2 चम्मच दही, फिर देखें कमाल

Curd Facial At Home: हम आपको बताने जा रहें कैसे आप अपने चेहरे पर दही का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

Curd Facial At Home: गर्मियों में चेहरे की रंगत अक्सर धूप, पसीने और धूल-मिट्टी से बिगड़ जाती है.पार्लर जाना हर बार संभव नहीं होता और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स हमेशा असरदार नहीं होते हैं.ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें जो आपकी स्किन पर तुरंत ग्लो ला सकते हैं.आपकी कीचन में पड़ी दही कितनी कारगार है इसका आपकाे अंदाजा ही नहीं है.हम आपको बताने जा रहें कैसे आप अपने चेहरे पर दही का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं.

सामग्री

  • 2 चम्मच ताजा दही (सादा और बिना चीनी वाला)
  • कुछ बूंदें शहद (रूखी त्वचा के लिए)
  • चुटकी भर हल्दी (त्वचा की रंगत सुधारने के लिए)
  • कुछ बूंदें नींबू का रस (तैलीय त्वचा के लिए – ध्यान रहे नींबू का रस लगाने के बाद धूप में न निकलें)

विधि

  • चेहरा करें साफ: सबसे पहले अपने चेहरे को किसी सौम्य क्लींजर से धो लें और अच्छी तरह सुखा लें.
  • दही लगाएं: एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच दही लें. यदि आप चाहें तो अपनी त्वचा के अनुसार शहद, हल्दी या नींबू का रस मिला सकते हैं.अच्छी तरह मिलाएं.
  • आराम से मसाज करें: अपनी उंगलियों का उपयोग करके दही को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं. हल्के हाथों से गोलाकार गति में 2-3 मिनट तक मसाज करें.
  • मास्क के रूप में रखें: दही की एक पतली परत चेहरे पर लगी रहने दें और इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक सूखने दें.आपको त्वचा में थोड़ी कसावट महसूस हो सकती है.
  • धो लें: गुनगुने पानी से अपना चेहरा धो लें. धीरे-धीरे मसाज करते हुए दही को हटाएं.
  • मॉइस्चराइज करें: धोने के बाद अपनी त्वचा के अनुसार एक हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं.

दही फेशियल के फायदे

  • प्राकृतिक मॉइस्चराइजर: दही त्वचा को नमी प्रदान करता है और उसे मुलायम बनाता है.
  • एक्सफोलिएशन: लैक्टिक एसिड मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है जिससे त्वचा चमकदार दिखती है.
  • रंगत सुधार: यह त्वचा की रंगत को हल्का करने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है.
  • मुंहासों से बचाव: दही में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों को रोकने में मदद करते हैं.
  • त्वचा को करता है शांत : यह धूप से झुलसी हुई स्किन को रिलेक्स करता है और दमकता चेहरा प्रदान करता है.

Also Read : Beauty Tips : अगर आपको भी चाहिए ग्लोइंग स्किन तो ऐसे रखें अपने चेहरे का ख्याल

Also Read : Beauty Tips : उम्र बढ़ने के साथ ही खूबसूरत और फिट रहने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola