एक बार खाएंगे तो हर बार यही मांगेंगे, 10 मिनट में बनाएं क्रिस्पी सूजी फिंगर स्नैक्स, बनेगा सबका फेवरेट
Published by : Sameer Oraon Updated At : 21 Sep 2025 11:34 PM
प्लेट में मौजूद सूजी फिंगर स्नैक्स, Pic Credit- Grok
Suji Finger Snacks: जानिए कैसे बना सकते हैं क्रिस्पी और चटपटा सूजी फिंगर स्नैक्स, जो सिर्फ 10 मिनट में तैयार होता है. यह इतना स्वादिष्ट है कि बच्चों-बड़ों का पसंदीदा बन जाएगा. स्टेप बाय स्टेप जानें आसान, हेल्दी और टेस्टी स्नैक आइडिया.
Suji Finger Snacks: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स की डिमांड बढ़ती जा रही है. ऐसे में सूजी से बनने वाले फिंगर स्नैक्स एकदम परफेक्ट विकल्प बन जाते हैं. ये स्नैक्स जल्दी बनने के साथ साथ क्रिस्पी होते हैं. साथ ही खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. यह इतना क्रिस्पी और चटपटा होता है कि यह बच्चे बढ़े हर किसी का फेवरेट बन जाएगा. खास बात ये है कि इसे आप 10-20 मिनट में आसानी से बना सकते हैं.
सूजी फिंगर स्नैक्स बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप सूजी
- 1/2 कप दही
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 कप कटी हुई सब्ज़ियाँ (गाजर, बीन्स, मटर)
- 1 छोटा चम्मच हरा धनिया
- तलने के लिए तेल
सूजी फिंगर स्नैक्स बनाने की विधि
- सबसे पहले सूजी को एक बड़े बाउल में लें और उसमें दही, नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें.
- अब इसमें कटी हुई सब्ज़ियाँ और हरा धनिया मिलाएं.
- इसके बाद मिश्रण को फिंगर शेप में आकार दें.
- फिर एक कढ़ाई में तेल गरम करें और मध्यम आंच पर फिंगर्स को सुनहरा होने तक तलें.
- लीजिए आपको क्रिस्पी फिंगर स्नैक्स तैयार हैं. इन्हें हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ सर्व करें.
इन बातों का जरूर ध्यान रखें
- तलते समय आंच बहुत तेज न रखें, ताकि स्नैक्स अंदर से भी अच्छे से पक जाए.
- अगर आप और चटपटा खाना चाहते हैं तो स्वाद के लिए ऊपर से हल्का चाट मसाला छिड़क सकते हैं.
Also Read: Naan Pizza Recipe for Evening Snacks: शाम का समय है और कुछ चटपटा खाने का मन है तो बनाएं नान पिज्जा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










