ePaper

हेल्थ के लिए अमृत है तांबे के बर्तन का पानी, जानें फायदे

Updated at : 05 Feb 2026 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
Copper Vessel Benefits For Health In Hindi

तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे (Image-iStock)

Copper Vessel Benefits: तांबे के बर्तन में पानी पीने के स्वास्थ्य संबंधी कई सारे फायदे हैं. अगर आप इन फायदों के बारे में जान लेंगे तो अभी से ही तांबे के बर्तन का पानी पीना शुरू कर देंगे.

विज्ञापन

Copper Vessel Benefits: तांबे के बर्तन में पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. आधुनिक विज्ञान हो या आयुर्वेद दोनों में ही तांबे को सेहत के लिए लाभकारी बताया गया है. तांबे के बर्तन में पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में जान जाएंगे तो आप अभी से इस बर्तन में पानी पीना शुरू कर देंगे. चलिए जानते हैं तांबे के बर्तन में पानी पीने से होने वाले फायदे के बारे में.

त्वचा के लिए फायदेमंद

तांबे का पानी त्वचा के लिए एक प्राकृतिक औषधि है. यह त्वचा को चमकदार बनाता है. चेहरे को मुहांसों, दाग-धब्बों और झुर्रियों को भी कम करने में मदद करता है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता वृद्धि

तांबे के बर्तन में पानी रखने से उस पानी में तांबे के अंश मिल जाते हैं. तांबे का अंश मिला ये पानी आपकी इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं. यह शरीर को संक्रमण से दूर रखने में सहायक होता है. तांबे के एंटीबैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया और वायरस को खत्म कर देते हैं. तांबे वाला पानी शरीर में इम्यून सेल्स को एक्टिव करता है.

पाचन में सुधार

तांबे में मौजूद गुण गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. तांबा शरीर के पाचन एंजाइमों को एक्टिव करता है. पेट को साफ रखने में भी यह पानी काफी सहायक होता है.

वजन घटाने में मददगार

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है. इसका पानी वजन कम करने में मदद करती है. यह शरीर में धीरे-धीरे फैट को कम करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में सहायक होता है.

यह भी पढ़ें: आज ही छोड़ दें दिन में सोने की आदत, वरना झेलनी होगी परेशानी

हार्ट को रखे दुरुस्त

तांबे के बर्तन का पानी पीना हार्ट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने का कारगर इलाज है. साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कम करता है. इसका पानी पीने से हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है.

ऐसे करें तांबे के बर्तन में पानी का उपयोग

  • पानी को रात के वक्त तांबे के बर्तन में भरकर रखें.
  • फिर सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन कर लें.

यह भी पढ़ें: Sendha Namak Khane Ke Fayde: सेहत के लिए कमाल है सेंधा नमक, जानिए इसके फायदे

यह भी पढ़ें: Orange Juice Benefits: ऑरेंज जूस में छिपा है सेहत का खजाना, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola